पेटरवार प्रखंड तैलिक कल्याण समिति का एक दिवसीय सम्मेलन संपन्न

तैलिक जाती समाज के कई प्रतिनिधियों ने की शिरकत

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार(बोकारो)। हमारे समाज से दुर्भावना रखने वाले लोग हो जाएं सावधान। उक्त बातें तैलिक समाज द्वारा आयोजित एक दिवसीय सम्मलेन को संबोधित करते हुए बड़कागावं के विधायक अम्बा प्रसाद ने कही।

बोकारो जिला के हद में पेटरवार प्रखंड के चांदो में तैलिक कल्याण समिति पेटरवार प्रखंड का एक दिवसीय सम्मेलन सह चुनाव कार्यक्रम 29 अगस्त को चांदो स्थित मानस यज्ञ मैदान में आयोजित किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सहदेव साव व मंच संचालन विमल नायक ने किया। यहां मुख्य अतिथि बतौर उपस्थित हजारीबाग के बड़कागांव विधायक अम्बा प्रसाद एवं विशिष्ट अतिथि स्व तिलेश्वर साहू की पत्नी व जाती समाज महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष साबी देवी उपस्थित थे। कार्यक्रम का उद्घाटन जिला बीस सूत्री के निवर्तमान उपाध्यक्ष लक्ष्मण नायक ने दीप प्रज्वलित कर किया।

यहां आगंतुक प्रतिनिधियों ने दानवीर भामाशाह, स्व.तिलेश्वर साहू, मनोरंजन साव के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित किया। मुख्य अतिथि विधायक अम्बा प्रसाद ने कहा कि तेली जाति समाज के कई लोगों ने देश के लिए अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

समाज के इस योगदान को भुलाया नही जा सकता। उन्होंने कहा कि हमारा समाज से दुर्भावना रखने वाले लोग सावधान हो जाये। जाति जनगणना से हमारी संख्या का सही आकलन पता चल जायेगा। विधायक ने कहा कि जाति जनगणना की मांग राजनीतिक मंच से उठा रही हूँ।

उन्होंने केंद्र की तर्ज पर राज्य में भी 14 फीसदी के जगह 27 फीसद आरक्षण दिलाने का आश्वासन दिया। साथ हीं कहा कि अपने समाज के सुख दु:ख में हमेशा साथ रहूंगी। जब भी मेरी जरूरत होगी मैं आपकी सेवा को तैयार हूं। उन्होंने कहा कि समाज के उत्थान के लिए संगठन को मजबूत बनाना जरूरी है।

कहा कि मेरे माता पिता के साथ अन्याय हुआ। मैं हालात के कारण राजनीतिक में आयी और विधायक बनी। उन्होंने कहा कि चांदो को प्रखंड बनाने की मांग को सदन में रखने का काम करूंगी।

निवर्तमान जिला 20 सुत्री उपाध्यक्ष लक्ष्मण नायक ने कहा कि समाज को मजबूत बनाने के लिए समाज की कुरीतियों को दूर करना होगा। जिससे अन्य समाज के लोग हमारे समाज का अनुसरण करेंगे। दहेज प्रथा की रोकथाम की शुरुआत समाज से करना चाहिए।

बिना दहेज लिए बेटे की शादी करने को समाज को आगे आना चाहिए। नारी सशक्तिकरण के लिए महिलाओं को आगे बढ़ाए। जिलाध्यक्ष सहदेव साव ने कहा कि पूर्व में लोगों द्वारा तैलिक समाज के लोगों का शोषण किया गया। इसलिए समाज को शिक्षित बनाने के लिए एक रोटी कम खाये, लेकिन बेटा बेटी को उच्च शिक्षा हासिल कराये।

उन्होंने कहा कि समाज मे फैली आपसी द्वेष को समाज में हल करें। कहा कि एक संगठित समाज ही एक सशक्त समाज का निर्माण करती है। कार्यक्रम के पूर्व समाज के जनप्रतिनिधियों, पूर्व जिलाध्यक्ष एवं गणमान्य लोगों को फूल माला पहनाकर सम्मानित किया गया।

मुख्य अतिथि अम्बा प्रसाद ने मैट्रिक व इंटर परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली चांदो की समाज की बच्ची शोभा कुमारी, पूनम कुमारी व सपना कुमारी को पुरस्कृत किया। इस दौरान मुखिया के नेतृत्व में ग्रामीणों ने चांदो को प्रखंड बनाने को लेकर मांग पत्र विधायक अम्बा प्रसाद को सौंपी।

यहां संपन्न चुनाव में पेटरवार प्रखंड अध्यक्ष अरुण कुमार नायक, महासचिव चांदो मुखिया राजेन्द्र नायक, सचिव प्रदीप नायक, कोषाध्यक्ष संतोष नायक, महिला मोर्चा अध्यक्ष लक्ष्मी देवी, महासचिव विणा देवी को चयनित किया गया। मौके पर पेटरवार के 23 पंचायत सहित कसमार, बोकारो, गोमियां, जरीडीह, नवाडीह, चंद्रपुरा, चास आदि प्रखंडो के विभिन्न पंचायत के जाति समाज के लोग पधारे थे।

जिसमें पूर्व उपाध्यक्ष संतोष नायक, कार्यकारी अध्यक्ष विनेश नायक, महासचिव किशुन नायक, जिप सदस्या गीता देवी, पेटरवार प्रमुख सीमा गुप्ता, चास प्रमुख सरिता देवी, चन्द्रपुरा प्रमुख अनिता गुप्ता, आशा देवी, लक्ष्मी देवी, चांदो मुखिया राजेन्द्र नायक, अनुपलाल नायक, हाबूलाल गौरांय, ज्योति लाल महतो, हजारीबाग जिलाध्यक्ष राजेन्द्र साहु, प्रदीप साहु, आदि।

अबोध नायक, खगेन्द्र नायक, ज्योति प्रसाद नायक, पूर्व मुखिया राजेश साव, कमल नायक, वरुण नायक, कसमार प्रखंड अध्यक्ष बुद्धू नायक, सूरज नायक, मनोहर नायक, परमेश्वर नायक, दुलाल साव, अजीत साव, संतोष नायक आदि मौजूद थे।

 229 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *