पंचायत सचिवालय में एकदिवसीय कृषि कार्यशाला का आयोजन

विजय कुमार साव/गोमियां (बोकारो)। ससबेड़ा पश्चिमी पंचायत सचिवालय में एक दिवसीय कृषि कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य रूप से जिप अध्यक्षा एवं जिप सदस्य मौजूद रहे।

जानकारी के अनुसार बोकारो जिला के हद में गोमियां प्रखंड कार्यालय के समीप स्थित ससबेड़ा पश्चिमी पंचायत सचिवालय में 6 अक्टूबर को प्रखंड कृषि विभाग द्वारा एक दिवसीय कृषि कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्घाटन जिप अध्यक्षा सुनीता देवी, जिप सदस्य डॉ सुरेंद्र राज, मुखिया शांति देवी व आत्मा के जिला उप परियोजना निदेशक राजन मिश्रा ने संयुक्त रूप से किया।

इस मौके पर जिप अध्यक्षा सुनीता देवी ने कहा कि किसानों को उन्नत कृषि तकनीक के बारे में पंचायत स्तर पर जानकारी उपलब्ध कराना सरकार का उद्देश्य है। इसके लिए व्यापक स्तर पर प्रचार प्रसार करना होगा। इसी प्रकार किसानों को भी जागरूक होना होगा। जिप सदस्य डॉ सुरेंद्र राज ने कहा कि खेती के नई तकनीक आने से किसानों को काफी सहूलियत होगी।

उन्होंने कहा कि सही जानकारी के अभाव में अधिकतर किसान इन योजनाओं के लाभ से वंचित रह जाते हैं। कहा कि पूरे प्रखंड में मात्र ग्यारह हजार चार सौ किसान ही कृषि कार्य के लिए चिन्हित किये गए हैं। इस संख्या को बढ़ाने की आवश्यकता है। इसके लिए किसानों के बीच गांव गांव में जागरूकता अभियान चलाना होगा।

आत्मा के जिला उप परियोजना निदेशक राजन मिश्रा ने कहा कि किसानों के लिए कृषि विभाग द्वारा कई कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। किसानों को इसका लाभ लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर किसी किसान को इन योजनाओं की जानकारी लेना हो तो वे प्रखंड कृषि विभाग के कार्यालय में आकर जानकारी ले सकते हैं।

कहा कि आज बाजार में कई प्रकार के रासायनिक खाद बिक रहे हैं।किसानों को इसका इस्तेमाल कम कर जैविक खेती पर अधिक ध्यान देना चाहिए। मौके पर प्रखंड पंचायती राज विभाग के को-ऑर्डिनेटर प्रवीण कुमार, पवन कुमार, कृषक मित्र नारायण गोप, मेहीलाल गोप, कामेशवर गोप, हिरा लाल मांझी आदि मौजूद थे।

 

 97 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *