Advertisement

महा अष्टमी पर दुर्गा पूजा पंडालों में की गई पूजा अर्चना

प्रहरी संवाददाता/जमशेदपुर (झारखंड)। शारदीय नवरात्र के महाष्टमी पूजा को लेकर ₹ अक्टूबर की सुबह से ही पंडालों में भक्तों की भीड़ देखी गयी। भक्तों द्वारा भक्तिभाव से माता के अष्टमी स्वरूप की पूजा अर्चना की।

जानकारी के अनुसार पश्चिमी सिंहभूम जिला (West Singhbhum District) के हद में गुवा के सात स्थानों पर हो रही दुर्गा पूजा पंडाल में भक्तों ने की महा अष्टमी की पूजा अर्चना। इस दौरान विभिन्न पंडालों पर भक्तों की काफी भीड़ रही। वही श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा के चरणों में पुष्पांजलि अर्पित की।

पुजारी द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ श्रद्धालुओं का पुष्पांजलि संपन्न कराया गया। रहिवासी श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा की पूजा अर्चना कर अपने घर-परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। पूजा के बाद मां दुर्गा को भोग ग्रहण करवाया गया। उसके बाद भक्तों के बीच खिचड़ी भोग वितरण किया गया।

इस दौरान दुर्गा पूजा को लेकर भक्तों में काफी उत्साह देखने को मिला। कल्याण नगर गुवा पंडाल में पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा एवं वर्तमान सांसद गीता कोड़ा की उपस्थिति कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहा।

असत्य के ऊपर सत्य की विजय के इस पर्व पर उन्होंने रहिवासियों को शुभकामनायें एवं बधाई दी। इस दौरान लड़कियां अष्टमी पूजा पर साड़ी परिधान में उपस्थित होकर पूजा अर्चना की। मौके पर काफी संख्या में महिलाएं मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *