Advertisement

विधायक के निर्देश पर पिछरी उतरी व् दक्षिणी में बंटा कंबल

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। बोकारो जिले (Bokaro district) में बढ़ते ठंड के प्रकोप को देखते हुए बेरमो विधायक (Bermo MLA) कुमार जयमंगल उर्फ अनुप सिंह के निर्देश पर 3 दिसंबर को पेटरवार प्रखंड के हद में पिछरी उतरी एवं दक्षिणी पंचायत में निसहाय व गरीब लोगों के बीच कंबल का वितरण किया गया।

इस अवसर पर कंबल वितरण में मुख्य रूप से पेटरवार प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष कमलेश प्रसाद एवं चांदो के वरीय युवा कांग्रेसी रविंद्र सिंह के साथ पिछरी उत्तरी पंचायत में प्रकाश तुरी, संजय मल्लाह, अखिलेश मिश्रा, विंदा मिश्रा, समीर सिंह, जबकि पिछरी दक्षिणी पंचायत में दुर्गा महतो, जोगेश्वर टुडू, बनबीर मिश्रा, तुलसी महतो, रोहित सिंह, धनेश्वर महतो, शफीक हुसैन आदि उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *