एस.पी.सक्सेना/रांची (झारखंड)। भाजपा महिला मोर्चा (BJP Mahila Morcha) की राष्ट्रीय अध्यक्षा वनाती श्रीनिवासन के निर्देशानुसार पूरे हिंदुस्तान में महिला मोर्चा रक्षा बंधन के अवसर पर कोरोना योद्धाओं को रक्षा सूत्र बांधने का निर्देश दिया गया।
निर्देश के आलोक में रक्षा बंधन के अवसर पर 22 अगस्त को झारखंड भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्षा आरती कुजूर के नेतृत्व मे महिला मोर्चा ने रांची नगर निगम में काम करने वाले सफाई कर्मियों को रक्षा सूत्र बांध कर सम्मानित किया।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि रांची की मेयर आशा लकड़ा थी। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने निगम के सभी सफाई कर्मियों को धन्यवाद दिया। साथ हीं कहा कि कोरोना काल में जब लोग डर कर घर से निकलना बंद कर दिया।
निगम के सभी सफाई कर्मी बिना डर के लोगों के घरों, सड़कों और क्षेत्र की सफाई में लगी थी। उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए डॉ आशा लकड़ा ने कहा कि जब कोरोना अपने चरम पर थी। कितने लोग हताहत हुए किंतु शहर की सफाई की जवाबदेही लिए उनके कर्मी कोई हताहत नहीं हुए।
कार्यक्रम में भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्षा आरती कुजूर, उपाध्यक्ष रेणुका मुर्मू, महामंत्री सीमा सिंह, प्रमंडलीय प्रभारी पिंकी खोया, प्रदेश मंत्री रेणु तिर्की, प्रवक्ता सुचिता सिंह, प्रदेश कार्यसमिति सदस्या अंजली लकड़ा, मीडिया प्रभारी सोनी हेंब्रम, महानगर अध्यक्षा अनिता वर्मा, जिला महामंत्री दिव्या साहू आदि उपस्थित थी।
![]()












Leave a Reply