फिरोज आलम/जैनामोड़ (बोकारो)। जैनामोड़ क्षेत्र के वयोबृद्ध पुजारी सह आचार्य रमेश उपाध्याय का निधन अचानक हृदय गति रुकने के कारण 6 फरवरी को हो गया।
72 वर्षीय स्वर्गीय उपाध्याय ने अच्छी अनुभव पूर्ण पूजा अर्चना के लिए महत्वपूर्ण ख्याति प्राप्त कर लिये थे। उनके निधन के बाद जैनामोड़ के रहिवासी व्यवसायियों ने घंटों बाजार बंद रखकर मृत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
बेरमो विधायक कुमार जयम़ंगल सिंह (Bermo MLA Kumar Jaimangal Singh) ने कहा कि इनके निधन से क्षेत्र के लोगों को काफी क्षति हुई है। जिसकी भरपाई किया जाना संभव नहीं है। स्व उपाध्याय जैनामोड़ दुर्गा मंदिर निर्माण समिति के सदस्य भी थे।
स्वर्गीय उपाध्याय की शवयात्रा जैनामोड़ चौक पर पहुंचते ही दुकानदारों की आंखे नम होने के कारण दुकानदारों ने अंतिम शव यात्रा निकलने तक अपनी अपनी दुकानें बंद कर शोक जताया।
शवयात्रा में भारी संख्या में लोगों का भीड़-भाड़ जमी रही। उनका अंतिम संस्कार फुसरो स्थित दामोदर नदी तट पर मंत्रोच्चारण के साथ किया गया।
स्वर्गीय उपाध्याय अपने पीछे भरा-पूरा परिवार में पुत्र नारायण उपाध्याय, आलोक उपाध्याय, सुरेश कुमार उपाध्याय को छोड़ गये। इनके निधन पर शोक जताने वालों में मुख्य रूप से सुधीर उपाध्याय, राधारमण उपाध्याय, बोकारो जिला झामुमो अध्यक्ष सह निर्वतमान जीप उपाध्यक्ष हीरालाल मांझी, आदि।
झामुमो (JMM) जिला उपाध्यक्ष पंकज जयसवाल, दुर्गा मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष रवि शंकर सिंह, सचिव मनोज कुमार सिंह, जैनामोड़ के वरीय नेता सह समाजसेवी मस्तान मिश्रा, अजय कुमार सिंह, विक्की सरदार, परसुराम श्रीवास्तव, अकबर अंसारी, कलाम अंसारी, योगानी पांडेय, विष्णु भगवान, किष्टो प्रसाद भगत आदि शामिल थे।
![]()












Leave a Reply