प्रहरी संवाददाता/बोकारो। बोकारो जिले (Bokaro district) के सभी प्रखंडों के विभिन्न पंचायतों/नगर निगम चास क्षेत्र/नगर परिषद फुसरो क्षेत्र में 16 दिसंबर को आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
जहां जिला स्तरीय पदाधिकारियों के अलावा संबंधित प्रखंडों के प्रखंड विकास पदाधिकारी/अंचलाधिकारियों की अगुवाई में ऑन स्पॉट सैकड़ों आवेदनों का निष्पादन कर सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं का लाभ दिया गया।
कार्यक्रम (Program) का आयोजन बोकारो जिला के हद में चास प्रखंड के बैलुन्जा पंचायत, चंदनकियारी प्रखंड के गम्हरिया पंचायत, गोमियां प्रखंड के होसिर पुर्वी पंचायत, कसमार प्रखंड के हिसीम पंचायत, जरीडिह प्रखंड के बांधडीह दक्षिणी पंचायत, पेटरवार प्रखंड के बुण्डू पंचायत, चास नगर निगम के वार्ड क्रमांक 24, नगर परिषद फुसरो के वार्ड क्रमांक 24 में किया गया।
इस अवसर पर उपस्थित पदाधिकारियों ने पंचायत परिसर में लगे सभी स्टाल का भी निरीक्षण किया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों के बीच क्रमवार जिला स्तरीय पदाधिकारी, प्रखंड स्तरीय बीडीओ, सीओ एवं अन्य अधिकारियों ने समस्या सुनी। मौके पर विभिन्न विभागों के माध्यम से संचालित कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।
आपके अधिकार, आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम में जेएसएलपीएस, मनरेगा, खाद्य आपूर्ति, सेवा की गारंटी, सामाजिक सुरक्षा, पेयजल एवं स्वच्छता, कृषि, गव्य एवं पशुपालन आदि विभागों से संबंधित सैकड़ों आवेदन प्राप्त किये गए। जिनमें कई मामलों का ऑन द स्पॉट निष्पादन किया गया। कई अन्य मामलों का क्रमवार आहर्ता अनुरूप निष्पादित किए जाएंगे।

सूचना एवं जनसंपर्क विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार आपके अधिकार, आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन 17 दिसंबर को चास प्रखंड के ब्राहम्ण द्वारिका पंचायत, चंदनकियारी प्रखंड के बाटबिनोर पंचायत, गोमियां प्रखंड के बारीडारी पंचायत, कसमार प्रखंड के सिंहपुर पंचायत, जरीडीह प्रखंड के बांधडीह उत्तरी पंचायत, बेरमो प्रखंड के बैदकारो पश्चिमी पंचायत, चास नगर निगम के वार्ड क्रमांक 25, नगर परिषद फुसरो के वार्ड क्रमांक 25 में किया जाएगा।
![]()












Leave a Reply