एस.पी.सक्सेना/रांची (झारखंड)। रक्षाबंधन के पावन अवसर पर 22 अगस्त को झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (CM Hemant soren) की बड़ी बहन अंजनी सोरेन ने कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवास पहुंचकर पूरे विधि विधान के साथ मुख्यमंत्री की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर उनके दीर्घायु की कामना की। मौके पर उपस्थित मुख्यमंत्री सोरेन की चचेरी बहन रुनु सोरेन ने भी मुख्यमंत्री को राखी बांधकर लंबी उम्र की कामना की।

इस अवसर पर वर्तमान राज्यसभा सांसद एवं पूर्व मुख्यमंत्री दिशोम गुरु शिबू सोरेन सहित अन्य परिजन उपस्थित थे। मौके पर मुख्यमंत्री सोरेन ने राज्य वासियों को श्रावण पूर्णिमा और रक्षाबंधन पर्व की शुभकामनाएं तथा बधाई दीं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि रक्षाबंधन पर्व सामाजिक समरसता, प्रेम और सौहार्द का बंधन है। सीएम सोरेन ने कहा कि यह पर्व हमें सभी माताओं-बहनों की सुरक्षा, सम्मान, अस्मिता और महिला सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध करता है। मुख्यमंत्री ने कामना की है कि यह पर्व राज्य वासियों के जीवन में सुख-सृमद्धि और खुशहाली लेकर आए।
![]()












Leave a Reply