21 जुलाई को देश को मिलेगा नया राष्ट्रपति

द्रौपदी मुर्मू और यशवंत सिन्‍हा के बीच है मुकाबला

प्रहरी संवाददाता/मुंबई। देश के 15वें राष्ट्रपति के चुनाव सोमवार यानि आज मतदान हुआ। एनडीए की तरफ से जहां द्रौपदी मुर्मू उतरी हैं, वहीं उनको टक्कर देने के लिए विपक्ष की ओर से यशवंत सिन्हा मैदान में हैं। चुनाव की मतगणना 21 जुलाई को की जाएगी।

आज लगभग 4800 सांसद और विधायक (MLA) ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। इस दौरान देशभर के अलग-अलग जगहों पर सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।

आज मतदान करने वालों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi), गृह मंत्री अमित शाह, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी और पूर्व पीएम मनमोहन सिंह शामिल थे। इस चुनाव में मत का प्रतिशत 99.18 रहा।

राष्ट्रपति चुनाव के लिए वोटिंग शुरू होने के साथ ही एनडीए की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू के घर उत्तरी ओडिशा के छोटे से शहर रायरंगपुर में ध्यान, प्रार्थना और पूजा का आयोजन किया गया। शहर (City) में उत्सव का माहौल है और इसके निवासी टेलीविजन (Television) पर नजरें गड़ाए दिखे।

विभिन्न समाचार चैनलों पर देश के वीवीआईपी (VVIP) लोगों जैसे कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्रियों को नए राष्ट्रपति का चुनाव करने के लिए वोट डालते हुए दिखाया गया। देश के प्रमुख नेताओं ने राष्ट्रपति चुनाव में अपनी जमकर भागीदारी दिखाते हुए मतदान किया।

मतदान करने वालों में पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल, राहुल गांधी, सोनिया गांधी, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, स्मृति ईरानी शामिल रहे. इसके अलावा रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय कानून मंत्री किरेन रिजिजू, कांग्रेस सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला ने भी राष्ट्रपति चुनाव के लिए वोट डाला।

राष्ट्रपति चुनाव के दौरान हैरान करने वाला वाकया दिखा, जहां सीतामढ़ी के विधायक मिथिलेश कुमार स्ट्रेचर पर लेटकर विधानसभा में वोट डालने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कहा कि वह भाजपा के जमीनी कार्यकर्ता हैं और वह राष्ट्रपति चुनाव में अपने मताधिकार का महत्व समझते हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि देश के लिए लाखों जवानों की आहुति के सामने उनका एक्सीडेंट कोई मायने नहीं रखता है।

गुजरात में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (Congress Party) (राकांपा) के विधायक कांधल जडेजा ने सोमवार को कहा कि उन्होंने राष्ट्रपति चुनावों में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू के पक्ष में मतदान किया है।

उल्लेखनीय है कि राष्ट्रपति चुनाव में राजनीतिक दल अपने सांसदों व विधायकों के लिए व्हिप जारी नहीं कर सकते, राष्ट्रपति चुनावों के लिए यहां विधानसभा परिसर में मतदान के बाद जडेजा ने एक वीडियो बयान में कहा, ‘मैंने अपना मत भाजपा उम्मीदवार के पक्ष में दिया.’ इसके अलावा तृणमूल कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि भाजपा नेताओं ने क्रॉस वोटिंग की है। इसके अलावा कांग्रेस, सपा से भी क्रॉस वोटिंग की खबरें सामने आईं।

राष्ट्रपति चुनाव के लिए बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को मतदान करने का मौका नहीं मिला। दरअसल नीतीश कुमार मतदान करने इसलिए नहीं पहुंचे क्योंकि उन्हें मतदान का अधिकार नहीं है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बिहार विधानसभा के नहीं बल्कि विधान परिषद के सदस्य हैं और विधान परिषद के सदस्यों को राष्ट्रपति चुनाव में वोट डालने का अधिकार हासिल नहीं है।

तमिलनाडु में कोरोना वायरस से जूझ रहे पूर्व डिप्टी सीएम ओ पनीरसेल्वम पीपीई किट पहनकर अपना वोट डालने पहुंचे. वह अभी भी कोविड पॉजिटिव हैं। पनीरसेल्वम ने चेन्नई में राज्य सचिवालय में देश के 15वें राष्ट्रपति चुनाव के लिए अपना वोट डाला। वह राज्य में वोट डालने वाले अंतिम विधायकों में से एक थे।

शिरोमणि अकाली दल (SAD) के विधायक मनप्रीत सिंह अयाली ने सोमवार को राष्ट्रपति चुनाव का बहिष्कार करते हुए कहा कि पंजाब से जुड़े कई मुद्दे अभी भी अनसुलझे हैं और पार्टी नेतृत्व ने राजग उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को समर्थन देने का फैसला करने से पहले उनसे सलाह नहीं ली थी।

पंजाब की 117 सदस्यीय विधानसभा में शिरोमणि अकाली दल के तीन विधायक हैं। राष्ट्रपति चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू का मुकाबला विपक्ष के संयुक्त उम्मीदवार यशवंत सिन्हा से है।

राष्ट्रपति का चुनाव निर्वाचक मंडल के सदस्यों द्वारा किया जाता है, जिसमें संसद के दोनों सदनों के निर्वाचित सदस्य और केंद्र शासित प्रदेश सहित सभी राज्यों की विधानसभाओं के निर्वाचित सदस्य होते हैं। कुल 4800 निर्वाचित सांसद और विधायक मतदान करने के पात्र हैं।

राष्ट्रपति का चुनाव निर्वाचक मंडल के सदस्यों द्वारा किया जाता है, जिसमें संसद के दोनों सदनों के निर्वाचित सदस्य और केंद्र शासित प्रदेश सहित सभी राज्यों की विधानसभाओं के निर्वाचित सदस्य होते हैं। राष्ट्रपति चुनाव में विपक्ष के साझा उम्मीदवार यशवंत सिन्हा ने सोमवार को कहा कि यह चुनाव देश की दिशा इस मायने में तय करेगा कि लोकतंत्र रहेगा या नहीं?

उन्होंने सांसदों और विधायकों से आव्हान भी किया कि वे अंतरात्मा की आवाज सुनें और उनका समर्थन करें। वहीं, राजग की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू की जीत की कामना करते हुए पार्टी ने बधाई दी।

 157 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *