04 जुलाई को हाजियों का आखरी जत्था सऊदी के लिए रवाना

प्रहरी संवाददाता/मुंबई। चार जुलाई 2022 को हज यात्रियों का आखरी जत्था मुंबई से सऊदी अरब के लिए रवाना हो गया। इसके साथ ही हज ऑपरेशन (Haz Opration) 2022 का सफलतापूर्वक समापन हुआ।

मुंबई से सऊदी अरब के लिए आखरी उड़न में कुल 56634 हज यात्री भारत (India) की हज समिति के जरिए आगे बढ़े, इनमें देश के दस अलग-अलग हिस्सों से बिना मेहरम के 1796 महिलाएं शामिल थीं।

हज यात्रियों के आखरी जत्थे के साथ ए.पी. अब्दुल्लाकुट्टी, अध्यक्ष, और सदस्यों, भारत की हज समिति के नेतृत्व में भारत की हज समिति का प्रतिनिधिमंडल हज-2022 की सभी व्यवस्थाओं की सहायता और पर्यवेक्षण के लिए 04 जुलाई, 2022 को मुंबई से सऊदी अरब (Saudi Arab) साम्राज्य के लिए रवाना हुआ।

 135 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *