बोकारो ताप विद्युत केंद्र में राजभाषा कार्यशाला का आयोजन

राजेश कुमार/बोकारो थर्मल (बोकारो)। दामोदर घाटी निगम बोकारो थर्मल प्लांट के तकनीकी भवन सम्मेलन कक्ष में बीते 23 अगस्त को राजभाषा कार्यशाला का आयोजन किया गया। यहां अधिकारीयों ने दीप प्रज्जवलन कर कार्यशाला प्रारंभ किया।

इस अवसर पर बोकारो ताप विद्युत केंद्र के उप महाप्रबंधक प्रशासन बी. जी. होलकर ने सभागार में उपस्थित प्रतिभागियों का अभिवादन करते हुए राजभाषा कार्यशाला पर अपना महत्वपूर्ण सुझाव भी दिए। साथ ही सभी को हिंदी में अधिक से अधिक कार्य करने पर बल दिया। उन्होंने राजभाषा के नियम अधिनियम का अनुपालन सुनिश्चित करने का प्रयास करने का निर्देश दिया।

कार्यशाला में महाप्रबंधक (ओ एंड एम) ने सभी प्रतिभागियों का अभिनंदन करते हुए कहा कि हिंदी हमारी राजभाषा है। अपनी मातृभाषा में जितनी सहजता से काम कर सकते है उतनी सरलता से किसी अन्य भाषा में नहीं। कहा कि अपनी इच्छा शक्ति से हिंदी में कार्य करने की भावना को बनाए।

उप प्रबंधक (राजभाषा) आशुतोष पांडेय ने राजभाषा कार्यशाला में राजभाषा के विभिन्न बिंदुओं पर प्रकाश डालते हुए कार्यालय में हिंदी को सरलता से व्यवहार करने का अनुरोध किया। कहा कि आईटी का उपयोग पर प्रकाश डालते हुए हिंदी के कार्य इस टूल के व्यवहार सुगमता से करने का भी अभ्यास कराए। उप महाप्रबंधक शैलेश गुप्ता ने अपनी कविता और गजलों से कार्यक्रम को खुशनुमा बना दिया।

कार्यशाला में नरेश मुरस्कर, सौभिक धारा, अखिलेंदु सिंह, अभिजीत डुले, शाहिद अकरम आदि अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित हुए। कार्यक्रम का संचालन रवि कुमार सिन्हा, सहायक हिंदी अधिकारी ने किया। कार्यक्रम के अंत में महाप्रबंधक (ओ एंड एम) तथा उपमहाप्रबंधक (प्रशासन) ने पांडेय को मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया। महाप्रबंधक (ओ एंड एम) के अनुमति से कार्यशाला को समाप्त घोषित किया गया।

इस अवसर पर उप प्रबंधक(राजभाषा) पांडेय ने बोकारो ताप विद्युत केंद्र के मानव संसाधन विभाग और मुख्य महाप्रबंधक व परियोजना प्रधान के कार्यालय के राजभाषा कार्यों और डिस्पैच का भी निरीक्षण किया। साथ ही उपस्थित अधिकारियों को राजभाषा कैसे सरलता से किया जाय, राजभाषा प्रचार प्रसार तथा सुगमता से राजभाषा नियम को समझाते हुए कार्यालय कार्य में सरल हिंदी के व्यवहार के बारीकियों से सभी को रूबरू कराया।

साथ ही सर्व साधारण कर्मचारी से लेकर अधिकारी वर्ग को हिंदी के व्यवहार पर अधिक प्रकाश डालने की बात कही। संसदीय समिति के द्वारा उठाए गए विभिन्न बिन्दुओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने इसकी वृद्धि और प्रतिशत बढ़ाने पर अधिक जोर दिया।

 59 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *