सीओ के निगरानी में पंचायत सचिवालय में शपथ ग्रहण समारोह आयोजित

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। जिला से मिले निर्देश पर 14 जून को बोकारो जिला (Bokaro district) के हद में गोमियां प्रखंड Gomiyan block) के कथारा पंचायत सचिवालय में नव निर्वाचित सभी पंचायत प्रतिनिधियों को शपथ दिलाया गया। इस अवसर पर उप मुखिया का भी चुनाव सम्पन्न कराया गया।

जानकारी के अनुसार उप मुखिया पद के दो प्रत्याशी रीता देवी और प्रमोद कुमार ने दावेदारी पेश किया। मतदान उपरांत मतगणना में दोनों प्रत्याशी के बीच बराबरी होने के बाद मुखिया द्वारा विशेष मताधिकार का प्रयोग करते हुए वार्ड सदस्य प्रमोद कुमार को बिजयी घोषित किया गया।

जिन्हें कार्यक्रम के दौरान ही जीत का प्रमाण पत्र अंचल अधिकारी द्वारा दिया गया। इस कार्यक्रम में गोमियां अंचल अधिकारी संदीप अनुराग टोपनो के अलावे सीडीपीओ अलका रानी, सीआई लाल मोहन दास, अंचल नाजीर शहबाज अशरफ, पंचायत सचिव अंचल कुमार उपस्थित थे।

जबकि शपथ ग्रहण लेने वालो मे मुखिया पुनम देवी के अलावा वार्ड सदस्य रीता देवी, जमुना देवी, रुपा कुमारी, मो मजरुल, भगीरथ, पुनम देवी, राजेश पांडेय, आशा देवी, रोजी लूईस, विरेन्द्र पांडेय, राज कुमार चौहान आदि शामिल थे।

आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में पुर्व वार्ड सदस्य श्याम कुमार, प्रभा देवी, पुर्व उप मुखिया उषा चौहान मुख्य रूप से उपस्थित थे। शपथ ग्रहण के बाद गांव की सरकार का गठन का कार्य पूर्ण हुआ। क्षेत्र में चर्चा यह है कि, उप मुखिया के चुनाव में कुछ वार्ड सदस्य पर क्रोस वोटिंग किया गया।

हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हो पाया है। मौके पर नवनिर्वाचित मुखिया पुनम देवी ने उपस्थित सभी पदाधिकारियों, पंचायत के सभी निर्वाचित सदस्यों का धन्यवाद किया तथा आने वाले पांच वर्षों में पंचायत के विकास में सभी के सहयोग से कार्य करने की बाते कही।

शपथ ग्रहण समारोह में विधि व्यवस्था व शांति बहाल रखने के उद्देश्य से कथारा ओपी प्रभारी प्रिंस कुमार सिंह स्वयं सदल बल मौजूद रहे। कुल मिलाकर आज से नये मुखिया व पंचायत के सभी पंचायत प्रतिनिधियों को उक्त पंचायत का पुरा प्रभार सरकार (Government) द्वारा सौप दिया गया।

 156 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *