Advertisement

साईं बाबा के वार्षिक उत्सव में जुटे गणमान्य

प्रहरी संवाददाता/मुंबई। हर साल की तरह इस वर्ष भी घाटकोपर के नेताजी नगर में साईं सेवा मंडल द्वारा साईं बाबा का वार्षिक उत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस उत्सव में शहर मुंबई (City Mumbai) और उपनगरों के अनेक राजनीतिक और सामाजिक संगठनों के गणमान्यों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। इस मौके पर मंडल द्वारा गणमान्यों को सम्मानित किया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार घाटकोपर (पूर्व) स्थित नेताजी नगर में साईं सेवा मंडल द्वारा हर साल की तरह इस वर्ष भी साईं बाबा का वार्षिक उत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। समारोह के प्रमुख अतिथि आम आदमी पार्टी की मुंबई प्रभारी प्रीति मेनन शर्मा थी।

उन्होंने कहा कि पिछले दो साल से कोरोना के कारण लोग घरों में कैद थे। साईं सेवा मंडल की ओर से आयोजित साईं बाबा वार्षिक उत्सव और महाभंडारे के आयोजन से लोगो में भारी उत्साह है। साईं भक्त और भाजपा (BJP) घाटकोपर पूर्व विधानसभा के मंत्री सुशील गुप्ता का सराहनीय योगदान रहा।

इस अवसर पर सुशील गुप्ता ने कहा कि शिर्डी वही जाते हैं जिन्हें. साईं बाबा बुलाते हैं और घाटकोपर साईं सेवा मंडल में वही आते हैं जिन्हें साईं बुलाते हैं। गुप्ता ने आयोजकों की तारीफ करते हुए कहा कि एक तरह से देखा जाए तो हर साल यहां जल्लोष मनाया जाता है।

समारोह में प्रमुख रूप से सुशील गुप्ता, नगरसेविका राखी सालियन, इमरान शेख, नगरसेवक परमेश्वर कदम सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे। इस अवसर पर महाभंडारे का आयोजन किया गया, जिसका लाभ पांच हजार से ज्यादा भक्तों ने उठाया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *