Advertisement

एनएसएस द्वारा जरूरतमंदो के बीच कपड़े और पाठ्य सामग्री का वितरण

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला के हद में गोमिया प्रखंड के गुलगुलिया बस्ती (गांधी ग्राम) स्वांग में 24 जुलाई को कपड़े और पाठ्य सामग्री का वितरण किया गया।
जानकारी के अनुसार के. बी. कॉलेज बेरमो के राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) ईकाई ने जरूरतमंद बच्चों के लिए कपड़े और पाठ्य सामग्री वितरित किए।

के. बी. कॉलेज बेरमो ने प्राचार्य लक्ष्मी नारायण के संरक्षण और कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ प्रभाकर कुमार के नेतृत्व में गांधी ग्राम स्वांग में जरूरतमंदों को कपड़े और उनके बच्चों के लिए पाठ्य सामग्री, पुस्तक, कॉपी, कलम, पेंसिल, कटर, रबर, स्केल, स्केज पेन, चॉकलेट आदि वितरित किए। मौके पर कॉलेज के प्राचार्य लक्ष्मी नारायण ने कहा कि कॉलेज की एनएसएस ईकाई मानव सेवा के लिए आगे आ रहे हैं। प्रोफेसर इंचार्ज गोपाल प्रजापति ने कहा कि इस तरह की मुहिम समाज में सामाजिक समरसता एवं सकारात्मक बदलाव लाता है।

इस अवसर पर कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ प्रभाकर कुमार ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई हमेशा समाज के हाशिए पर खड़े जरूरतमंदो की मदद के लिए तैयार रहते हैं। यहां स्वयं सेवकों ने बच्चों के साथ समय बिताया। जिसमें स्वयं सेवक नेहा कुमारी, सुप्रिया कुमारी, रेशमा परवीन, अंतरा कुमारी, सृष्टि कुमारी, जागृति कुमारी, सुमीत कुमार सिंह, सोनू कुमार शर्मा, सूरज देव साव, राजीव कुमार बाउरी, प्रकाश कुमार, शोहान अफरीन, ऋषि कुमार रजवार, नीतीश कुमार आदि शामिल थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *