अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। सारण जिला के हद में सोनपुर रेलवे जंक्शन के दक्षिणी साइड रेल क्षेत्र में स्थित पूर्वोत्तर रेलवे महाविद्यालय को पुनः 23 जुलाई को सील कर दिया गया। छात्र-छात्राओं का फॉर्म भरने के लिए दिए गए 7 जून की अवधि पूरी होने के बाद यह कार्रवाई की गयी है।
जानकारी के अनुसार 23 जुलाई को प्रतिनियुक्त मजिस्ट्रेट रामजी के नेतृत्व में आईओडब्ल्यू एवं आरपीएफ और स्थानीय सोनपुर थाना पुलिस के पदाधिकारियों की उपस्थिति में यह कार्य किया गया। विदित हो कि, पूर्वोत्तर रेलवे महाविद्यालय रेलवे के जमीन में स्थित है। जिसके बाद रेलवे ने अपनी जमीन पर नवनिर्माण की दृष्टि से कब्जा करने के लिए कोर्ट का आदेश लेकर बीते वर्ष सितंबर 2024 से ही महाविद्यालय प्रशासन को परिसर खाली करने का आदेश देना शुरु कर दिया था। जिसके बाद बीते 6 मई को महाविद्यालय को पूरी तरह से सील कर दिया गया था।

बताया जाता है कि उक्त महाविद्यालय को सील कर दिए जाने से यहां पढ़ रहे हजारों छात्रों का भविष्य संकट में पर गया था। छात्रों के धरना प्रदर्शन आदि विरोध और उनकी समसामयिक मांगों को देखकर रेल प्रशासन ने हजारों छात्र छात्राओं के भविष्य को देखते हुए उनको फार्म भरने के लिए बीते 7 जून तक महाविद्यालय को खोलने का आदेश दिया था। इसके बाद उक्त कार्रवाई की गयी है।
![]()













Leave a Reply