एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला अधिवक्ता संघ सत्र 2025-27 के लिए होने वाले चुनाव में 21 जुलाई को उपाध्यक्ष पद के लिए अधिवक्ता रणजीत कुमार उर्फ रणजीत गिरि ने पर्चा दाखिल किया। उन्होंने अपने समर्थकों के साथ व्यवहार न्यायालय बोकारो कोर्ट परिसर में नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन प्रक्रिया के दौरान कोर्ट परिसर में चुनावी गहमागहमी का माहौल देखा गया।

ज्ञात हो कि, अधिवक्ता रणजीत गिरि उपाध्यक्ष पद के प्रबल दावेदार माने जा रहे हैं। उन्होंने नामांकन दाखिल करने के बाद अपने समर्थकों को संबोधित करते हुए कहा कि वे अधिवक्ता संघ के हित में कार्य करने और अधिवक्ताओं के अधिकारों व कल्याण के लिए समर्पित रहेंगे। कहा कि मेरा उद्देश्य संघ को और मजबूत करना है। नामांकन के बाद उनके समर्थकों ने उत्साह के साथ उनका स्वागत किया और जीत का भरोसा जताया।

निर्वाची पदाधिकारी के अनुसार, नामांकन प्रक्रिया आगामी 23 जुलाई तक जारी रहेगी और मतदान आगामी 2 अगस्त को होगा। कहा कि मतगणना भी उसी दिन संपन्न होगी। इस चुनाव में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महासचिव, कोषाध्यक्ष, सचिव सहित कई अन्य पदों के लिए अधिवक्ता अपनी किस्मत आजमाएंगे। बोकारो जिला अधिवक्ता संघ के उक्त चुनाव में अधिवक्ताओं के बीच उत्साह और जोश देखा जा रहा है। रणजीत गिरि के नामांकन ने उपाध्यक्ष पद की दौड़ को और रोमांचक बना दिया है। देखना है वोटिंग बाद स्थिति क्या होगी।
![]()













Leave a Reply