धीरज शर्मा/विष्णुगढ़ (हजारीबाग)। विष्णुगढ़ प्रखंड के हद में अरजरी विद्यालय के समीप 20 जून को बाइक सवार द्वारा चकमा दिए जाने से सवारी गाड़ी असंतुलित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस दुर्घटना में सवारी वाहन सवार नौ लोग घायल हो गये, जबकि एक 70 वर्षीय वृद्ध महिला की मौत हो गयी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार रामगढ़ जिला (Ramgarh district) के हद में ग्राम लइयो से विष्णुगढ़ प्रखंड के हद में नवादा जा रहे एक हजन परिवार के लोग एक मृतक के अंतिम संस्कार में शामिल होने के जा रहे थे। इसी दौरान विष्णुगढ़-गोमियाँ एनएच मुख्य मार्ग अरजरी के पास बाइक द्वारा चकमा खाकर उक्त सवारी वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गई। सवारी वाहन में दस लोग सवार थे। सभी को गंभीर चोटे आई है।
घटना की सूचना पाकर विष्णुगढ़ थाना प्रभारी रामनारायण सिंह ने पुलिस टीम को दल बल के साथ घटनास्थल पर भेजा। घटनास्थल से घायलों को उपचार के लिए विष्णुगढ़ स्वास्थ्य केंद्र में लाया गया। स्वास्थ्य केंद्र (Health Center) में डॉ शहबान ने तत्काल घायलों का इलाज शुरू किया।
इलाज के दौरान सत्तर वर्षीय वृद्ध महिला हाफीजा खातुन की मौत हो गई। इस संबंध में डॉ शहबान ने कहा कि बाकी नौ लोग खतरे से बाहर है। चिकित्सक के अनुसार वाहन चालक समीम अंसारी उर्फ बाबू की स्थिति बेहद नाजुक है।

सभी घायलों को बेहतर इलाज के लिए हजारीबाग भेज दिया गया है। दुर्घटना में घायल मो. नियाज़, अजमेरी खातुन, राबिया खातुन, जोहरा खातुन, जबदुन निशा, जलेखा खातुन, सेरा खातुन, समीना खातुन, साहिल अंसारी शामिल थे।
![]()












Leave a Reply