प्रेम प्रसंग में विवाह को लेकर दो पक्षो में मारपीट, नौ घायल

दोनों पक्षो ने दिया थाना में तहरीर, आपसी सुलह के बाद बनी सहमति

प्रहरी संवाददाता/तेनुघाट (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में पेटरवार प्रखंड के चाँपी पंचायत में प्रेम प्रसंग मामले में विवाह को लेकर हुए दो पक्षो में मारपीट में दोनों पक्षो से नौ लोग घायल हो गये। घायलों का तेनुघाट अस्पताल में प्रार्थमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। घटना की तहरीर दोनों पक्षो द्वारा स्थानीय थाना को दे दी गयी। दूसरे दिन रात्रि में मंथन बैठक के बाद दोनों पक्षो में सहमति के बाद मामला सुलझा लिया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रेमी प्रेमिका में शादी को लेकर बीते 5 अक्टूबर को विवाह स्थल पर लड़का पक्ष के नहीं पहुंचने पर लड़का के घर पर लड़की पक्ष पहुंचकर शादी के लिए मंदिर नहीं आने का मंतव्य जानना चाहा।

इन्हीं बातों को लेकर मामला गर्म हो गया और देखते -देखते मामला खूनी संघर्ष में बदल गया। जिसमे लड़की पक्ष के 7 लोग घायल तथा लड़का पक्ष से दो लोग घायल हो गये। सभी का इलाज बेरमो अनुमंडलीय अस्पताल तेनुघट में किया गया। घायलों में 6 महिला और 3 पुरुष शामिल है।

इस संबंध में 6 अक्टूबर को लड़की के पिता ने बताया कि उसकी पुत्री के साथ प्रेम-प्रसंग चाँपी के एक लड़का के साथ चल रहा था। जिसका पंचायती कुछ दिन पहले तय कर तेनुघाट तीन नंबर स्थित राधेकृष्णा मंदिर में शादी होना तय हुआ था। लेकिन लड़का पक्ष नही आया जिसके चलते यह घटना घटित हुआ।

वहीं उसकी पुत्री ने लड़के पर आरोप लगाते हुए कहा कि युवक द्वारा उसके साथ जबरन संबंध बनाया गया है और हमे न्याय चाहिए। लड़की के पिता ने बताया कि जब हम लोगो को मालूम चला तो दोनों पक्ष मिल कर शादी का समय रखा गया था। मगर पता चला है कि लड़का ने दूसरी शादी कर ली है। इसी बात को लेकर हमलोग जानने गए कि लड़का के पिता व् अन्य मारपीट करने लगे। वे सब जान बचाकर थाना पंहुचे।

दूसरी ओर लड़के के चाचा ने बताया कि ये लोग हमारे घर आये और गाली गलौज करने लगे। साथ हीं मारपीट करने लगे और एक लाख रुपये भी लूट लिए। मामले को लेकर दोनों पक्ष की ओर से थाना में एक दूसरे के खिलाफ तहरीर दिया दिया गया।

इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार 6 अक्टूबर की संध्या पांच बजे से रात्रि दस बजे तक चली मैराथन पंचायती के बाद मामले में दोनों पक्षो में सहमति के बाद मामला वापस लेने की बात कही गयी है।

इस संबंध में जानकारी देते हुए झारखंड प्रदेश प्रजापति महासभा के गोमियां प्रखंड अध्यक्ष कुलदीप प्रजापति ने बताया कि गोमियां प्रखंड के हद में देवीपुर खैला चंडी स्थान में स्थित समाज के सामुदायिक भवन में उनकी अध्यक्षता में बैठक आयोजित किया गया।

बैठक में लड़का पक्ष तथा लड़की पक्ष दोनों अपने समर्थकों के साथ उपस्थित होकर अपने पक्ष को रखा। कुलदीप प्रजापति के अनुसार पंचायती में दोनों पक्षो ने गलती मानते हुए मामला वापस लेने पर सहमति व्यक्त किया।

जिसका लिखित मजमुन पर दोनों पक्षो ने हस्ताक्षर किये। इसके बाद दोनों पक्षो में तनाव को समाप्त करने में उन्हें सफलता मिली है। उन्होंने इसके लिए उक्त बैठक सह पंचायती में शामिल प्रजापति समाज के तमाम गणमान्य जनों को साधुवाद दिया है।

 279 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *