राजकीय सम्मान के साथ पंचतत्व में विलीन शशि कपूर

भारी बारिश में नम आंखों से विदाई

मुंबई। राजकीय सम्मान के साथ हजारों की संख्या में मौजूद चाहने वालों की नम आंखों के बीच मुंबई में आज दोपहर दिग्गज फिल्म अभिनेता शशि कपूर का अंतिम संस्कार कर दिया गया। अंतिम संस्कार से पहले मुंबई पुलिस ने उनके पार्थिव शरीर को तिरंगे में लपेटा और सलामी दी। मुंबई के सातांक्रूज हिंदू शमशानघाट में इस अभिनेता को अंतिम विदाई देने के लिए कूपर खानदान के अलावा अमिताभ बच्चन, शाहरूख खान, अभिषेक बच्चन, अनिल कपूर, संजय दत्त जैसे कई बड़े सितारे पहुंचे थे।

ओखा चक्रवात के चलते मुंबई में हो रही भारी बारिश के बीच शशि कपूर का पार्थिव शरीर आज सुबह रवाना किया गया। उन्हें अंतिम दर्शनों के लिए कुछ देर पृथ्वी हाउस में रखा गया और उसके बाद सांताक्रूज़ स्थित इलेक्ट्रोनिक क्रेमिटोरियम ले जाया गया, जहां पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। शशि कपूर का पार्थिव शरीर तिरंगे से लपेटा गया था। पुलिस बैंड की धुनों के साथ उन्हें शस्त्र सलामी भी दी गई। इस दौरान बड़ी संख्या में सितारे मौजूद थे। जिनमें अमिताभ बच्चन , शाहरुख़ खान , सैफ अली खान और संजय दत्त के साथ कपूर परिवार के सभी लोग मौजूद थे।

बता दें कि कल शाम करीब 5:20 बजे उनका निधन हो गया। ये खबर सुनते ही बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गई। शशि कपूर 79 साल के थे और पिछले कई सालों से वो किडनी से जुड़ी बीमारी से जूझ रहे थे। कल उन्होंने कोकिलाबेन धीरुभाई अंबानी अस्पताल में आखिरी सांस ली। आज करीब 11 बजे शशि कूपर के पार्थिव शरीर को घर ले जाया गया जहां पर उनके परिवार और कुछ खास लोग उनका अंतिम दर्शन कर सकें।

 251 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *