मैं सिर्फ मां हूं – राधे मां

मुश्ताक खान/ मुंबई। मानवता की पुजारी राधे मां के चमत्कारों को देखते हुए भक्तों की संख्या में तेजी से इजाफा होता जा रहा है। श्रद्धा से मां कहलाने वाली राधे मां आम इंसानों की तरह ही हैं, लेकिन उनमें देवी शक्ति है जिसकी वजह से उनके श्रद्धलुओं के बिगड़ते काम बन जाते हैं और वो अनहोनी बातों के अलावा भविष्यवाणी भी करती देखी गई हैं। श्री श्री 1008 महंत श्री रामाधीन परमहंस महाराज की दीक्षा के बाद से राधे मां इंसान और इंसानीयत की देवी के रूप में उभरी हैं।

राधे मां के अनुयायी उन्हें मां दुर्गा का अवतार समझते हैं। राधे मां सिखों के दसवें गुरू गुरूनानाक देव जी महाराज, मां दुर्गा और अपने महंत परमहंस की पूजा अर्चना में अक्सर लीन रहती हैं। कयास लगाया जाता है कि इन्हीं गुरूओं और देवी देवताओं की अराधना व तपस्या का असर है कि राधे मां के अनुयायियों की संख्या तेजी में बढ़ोतरी हुई है। मौजूदा समय में मुंबई, दिल्ली, पंजाब के अलावा विदेशों में भी उनके भक्तों व चाहने वालों की बड़ी तादाद है।

राधे मां का असली नाम सुखविंदर था, लेकिन दीक्षा के बाद श्री श्री 1008 महंत श्री परमहंस महाराज ने उन्हें राधे मां के खिताब से नवाजा है। आम तौर पर राधे मां कम बोलती हैं लेकिन जब वो अपने आनुयायियों के बीच होती हैं तो अपने गुरूओं के संदेशों को लोगों तक पहुंचाती हैं। उनके दीक्षा के तरीकों से हर भक्त उनकी तरफ अनायास ही खींचा चला आता है। जैसा कि धार्मिक पुराणों में लिखा है उन्हीं बातों को राधे मां सरल व अपने अंदाज में लोगों को बताती हैं, मां-पिता की अहमियत क्या है।

इसके अलावा गुरूओं से मिली दीक्षा शक्ति के दम पर वो भूत, वर्तमान और भविष्य काल से सबंधित समस्याओं, विषयों और बातों को जानने का माद्दा रखती हैं। यही कारण है कि लोग अपना दुख निवारण के लिए राधे मां की शरण में आते हैं और उन्हीं के होकर रह जाते हैं। राधे मां का सबसे पहला संदेश मां-पिता की सेवा और उनके आज्ञा का पालन करना ही होता है। चूंकि यहीं से इंसान की लाईफ स्टाइल व लोगों के आबाद या बर्बाद होने की कहानी शुरू होती है।

एक मुलाकात में उन्होंने बताया की मैं सिर्फ मां हूं। उनका पसंदीदा रंग लाल है। वो अक्सर लाल जोड़ों में ही दिखाई देती हैं। अपने अनुयायियों के साथ काफी घुल मिल कर बात करतीं हैं और कभी कभार संगीत के जरीये अपनी बातों को सबके सामने रखती है। ताकि सब समझ सके।

 


 557 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *