भारी बारिश से मुंबई बेहाल, चार छात्राएं झरने में बहीं

मुंबई। मुंबईकर (Mumbaikar) एक बार फिर भारी बारिश से बेहाल है। शुक्रवार रात से शुरू बारिश शनिवार को भी जारी रही है। मौसम विभाग की ओर से रविवार तक के लिए रेड अलर्ट जारी कर दिया गया है। मुंबई शहर में अलग-अलग हादसों में 2 लोगों की मौत हो गई है, तीन लापता हैं और एक व्यक्ति के घायल होने की खबर है। इसके अलावा नवी मुंबई में ड्राइविंग रेंज के नजदीक झरने में बह गई हैं। इसी बीच मुंबई और आसपास के इलाकों में सड़कें लबालब भर गई हैं और शहर की रफ्तार पर ब्रेक लग गया है। हाई टाइड और जलस्तर बढ़ने से लोकल की सबअर्बन सर्विसेज कुर्ला-सायन फास्ट लाइन (Kurla-sion Fast line) और कुर्ला-चूनाभट्टी हार्बर लाइन (Kurla-Chunabhatti Harbour line) के बीच रोक दी गई हैं।

नवी मुंबई (Navi Mumbai) के खारघर की पांडवकड़ा (Pandavkada) पहाड़ियों में ड्राइविंग रेंज के नजदीक झरने में शनिवार को दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने पहुंचीं चार लड़कियां झरने में बह गईं। घटना शनिवार सुबह 11 बजे की है जब पहाड़ी से आते झरने के बहाव में उनका संतुलन बिगड़ गया। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने एक लड़की का शव बरामद कर लिया है, जिसकी पहचान चेंबूर की नेहा जैन के रूप में हुई है। अभी बाकी तीन लड़कियों की तलाश की जा रही है।

उधर, भारी बारिश के दौरान करंट लगने से ठाणे में एक युवक की मौत हो गई। ठाणे के धर्मवीर नगर में 18 साल के संतोष गोले को फ्रिज का प्लग निकालते वक्त करंट लग गया। ठाणे महानगर पालिका के क्षेत्रीय आपदा प्रबंधन सेल के अध्यक्ष संतोष कदम ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि संतोष को ठाणे जिला अस्पताल ले जाया गया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। वहीं, ठाणे की ही घोडबंदर रोड स्थित वसंत लीला संकुल में कंपाउंड वॉल गिरने से एक कार दब गई। पालघर (Palghar) जिले के कसा तालुक में वरोटी गांव में उफनाती सूर्या नदी पर बने पुल में 4 मवेशी बह गए।




 431 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *