अंधेरी में बार पर छापा, 10 गिरफ्तार

संवाददाता/ मुंबई। पुलिस ने अंधेरी (Andheri) में एक बार पर छापा मार कर चार महिलाओं को वहां से मुक्त कराया। आरोप है कि बार में अश्लील डांस की गतिविधियां हो रही थी। अंधेरी पुलिस ने डांस देख रहे लोगों और होटल के कर्मचारियों सहित 10 लोगों को भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत गिरफ्तार किया।

पुलिस ने नवंबर में भी चार बार पर छापे मारे थे और वहां से 16 महिलाओं को मुक्त कराया था। अंधेरी इलाके में कई बार की संरचना में अवैध बदलाव किए गए हैं जिससे आग लगने की स्थिति में वहां के लोगों के लिए खतरा हो सकता है।

 271 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *