समर्थको ने मजदूर नेता अजय को माला पहनाकर किया स्वागत

एस.पी.सक्सेना/बोकारो। राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर संघ के सदस्यों द्वारा अपने पैतृक स्थान बिहार के औरंगाबाद से कथारा लौटने पर संगठन के लोगों ने इंटक ददई गुट से त्यागपत्र देने पर अजय कुमार सिंह को फूल माला पहनाकर बधाई दी। साथ ही मजदूर आंदोलन में बढ़-चढ़कर हिस्सेदारी साथ निभाने का संकल्प लिया।

मौके पर लोगों को संबोधित करते हुए मजदूर नेता अजय कुमार सिंह ने कहा कि किसी भी संगठन के कार्यकर्ता संगठन के रीढ़ होते हैं। संगठन में कार्यकर्ताओं की उपेक्षा संगठन को नुकसान भी पहुंचाता है। इंटक ददई गुट में अपने यात्रा को विराम देते हुए सिंह ने कहा संगठन के बड़े पदाधिकारी अन्य संगठन के लोगों का मात्र आलोचना कर संगठन चलाने का कार्य करते हैं। ऐसे में मजदूर हित की चर्चा नहीं होती है। मजदूरों के लिए कोई योजना नहीं। संगठन के नाम पर महज खानापूर्ति होता है।

जो संगठन के लिए मजाक है। ऐसे प्रस्तुति में दम घुटने के कारण उन्होंने संगठन को अलविदा किया है। भविष्य की योजना कार्यकर्ताओं के रायशुमारी और सहयोगी साथियों के राय विचार से तय किया जाएगा। इस अवसर पर मुख्य रूप से असगर अली, इम्तियाज अहमद, गणेश महतो, सीएस प्रसाद, मोहम्मद नसीम, मोहम्मद शमीम, भीम सेंट लुइस, अमनदीप सिंह, देवाशीष आस, सुजीत मिश्रा, अजय सिन्हा, बिंदु चंद हेंब्रम, राम कुमार मिश्रा, राकेश कुमार, मंसूर खान, उदय शंकर सिन्हा, नरेश महतो, पिंटू राय, पंचराम, खिरोधन साव, हरिहर चौहान, झाकस नोनिया, सुरेश महतो, युवा कांग्रेस के विजय यादव, उपेंद्र चौहान, मुकेश गिरी, अश्वनी कुमार, शशि कुमार आदि ने अपने प्रिय नेता को माला पहनाकर स्वागत किया।

 608 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *