4 अवैध आरा मिलों पर छापा

कीमती लकड़ियां समेत लाखों की संपत्ति जब्त

एस. पी. सक्सेना/ गिरिडीह (झारखंड)। सरिया थाना के हद में नीमाटांड गांव, पोटमा तथा नावाडीह गांव में वर्र्षों से चल रहे अवैध आरा मिलों पर वन विभाग ने छापामारी कर लाखो रुपये के कीमती की लकड़ी बरामद किया है। छापामारी के क्रम में निमाटांड़ के तुलसी महतो तथा पप्पू शर्मा, पोटमा के त्रिभुवन मिस्त्री तथा नावाडीह के अशोक शर्मा द्वारा संचालित अवैध आरा मिल में छापामारी की गई। जहां विभिन्न प्रजाति की गोटा तथा कई कीमती लकड़ियों को बरामद किया गया।

बरामद लकड़ियों की कीमत लगभग 1 लाख रुपये बताया जा रहा है। वहीं एक आरा मिल में लगे मशीन तथा प्लेटफॉर्म सहित अन्य उपकरणों को भी जब्त किया गया है। इस संबंध में वन क्षेत्र पदाधिकारी अभय कुमार सिन्हा ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि सरिया क्षेत्र में कई आरा मिल अवैध रूप से संचालित किए जा रहे हैं। सूचना मिलते ही बीते 13 दिसंबर को प्रमंडल स्तरीय टीम गठित की गई।

जिसमें दारू वन प्रक्षेत्र के वन क्षेत्र पदाधिकारी विजय कुमार, सरिया वन रोपण के वन क्षेत्र पदाधिकारी सरजू यादव, अभय कुमार सिन्हा, वनपाल प्रभु नाथ दुबे, पुरुषोत्तम पांडेय एवं सुरेश राम की अगुवाई में उक्त आरा मिलों में छापामारी की गई। यहां सरिया पुलिस की सराहनीय भूमिका रही। जहां दो महिला बन रक्षी सरिता कुमारी, पल्लवी कुमारी व लगभग 60 की संख्या में वन रक्षकों की मदद से छापामारी का कार्य किया गया। मौके से सभी संचालक भागने में सफल रहे।

वन क्षेत्र पदाधिकारी अभय कुमार ने बताया कि उक्त चारों अवैध मिल संचालको पर भारतीय वन अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत मामला दर्ज किया जाएगा। वन विभाग की छापामारी अभियान से अवैध धंधेबाजों में दहशत का माहौल बना हुआ है। छापामारी में वनरक्षक कुंदन कुमार, सोमनाथ मोदक, असलम अंसारी, विष्णु राय, अंशु पांडेय, उज्ज्वल हेम्ब्रम, संजीव कुमार, अभिषेक कुमार, रवि पोद्दार, सुदीप गंजू, रंजन कुमार सहित अन्य वन रक्षकों का सराहनीय योगदान रहा है।

 


 502 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *