श्रमिक समस्याओं के लिए संघर्षरत्न है राकोमसं-अजय

एस.पी.सक्सेना/ बोकारो। राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर संघ स्वांग वाशरी (Swang Washrey) शाखा द्वारा 8 अगस्त को वाशरी परिसर में बैठक आयोजित किया गया। अध्यक्षता तथा संचालन राकोमसं शाखा सचिव ए एन सिंह ने की। बैठक को संबोधित करते हुए राकोमसं कथारा (Kathara) क्षेत्रीय कमेटी के नवनिर्वाचित अध्यक्ष अजय कुमार सिंह ने कहा कि श्रमिकों का विश्वास संगठन की पूंजी है।

श्रमिकों का विश्वास सदैव संगठन के ऊपर बना रहे इसका निर्वाह करने का प्रयास होगा। सिंह ने कहा कि मजदूर समस्याओं के निराकरण संगठन की प्राथमिकता है। क्षेत्रीय सचिव ने कहा मजदूरों को एकजुट कर मजदूर हितो की आवाज बनना होगा तभी मजदूरों का भला होगा। वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में संगठन को योजनाबद्ध तरीके से कार्य होगा। कार्यकारी अध्यक्ष अवधेश कुमार सिंह ने कहा कि बेलगाम प्रबंधन को लगाम लगाने की आवश्यकता है।

मजदूर मौलिक समस्याओं से ग्रसित है। प्रबंधन के उदासीन रवैये से मजदूरों में आक्रोश है। संगठन के बैनर तले जोरदार आंदोलन कर श्रमिक हितों की रक्षा के लिए सभी को आगे बढ़ना है। संगठन के वरिष्ठ नेताओं का जो विश्वास है उसे कायम रखते हुए संगठन की मजबूती के लिए कार्य करने की आवश्यकता है।

इस अवसर पर मुख्य रूप से सीसीएल रीजनल समिति के संगठन सचिव वेदव्यास चौबे, स्वांग कोलियरी सचिव इस्लाम अंसारी, देवाशीष आस, रविंद्र कुमार, संजय सिंह, चमन रविदास, कृष्णा शर्मा, सहदेव प्रसाद, प्रदीप राम, पुनीत भुइंया सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे।

 241 total views,  1 views today

You May Also Like