रैयतों की जमीन लुटनेवाला काला कानून मंजूर नहीं- गिरिजा

एस.पी.सक्सेना/ बोकारो। झारखंड लैंड म्यूटेशन बिल 2020 (Jharkhand Land Mutation Bill 2020) रैयतों की जमीनों को लुटने वाला काला कानून है। इसे झारखंड की जनता कत्तई बर्दाश्त नहीं करेगा। इस काले कानून को सरकार को वापस लेना होगा। उक्त बातें भाजपा नेत्री एवं बेरमो प्रखंड प्रमुख गिरिजा देवी ने 20 सितंबर को तुपकाडीह में कही।

झारखंड सरकार द्वारा लैंड म्यूटेशन बील पारित करने के विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं ने 20 सितंबर को बोकारो जिला के हद में जगह जगह बील का प्रति जलाकर विरोध जताया। इस अवसर पर बेरमो विधानसभा क्षेत्र के तूपकाडीह साधु प्रसाद महतो चौक पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के निर्देशानुसार झारखंड सरकार बीते 14 सितंबर को पारित उक्त बील के विरोध में रोष पुर्ण प्रदर्शन करते हुए बील की प्रति को जलाया।

साथ ही इस काले कानून के खिलाफ विरोध मार्च निकाला गया। जिसमें बेरमो प्रखंड प्रमुख गिरिजा देवी के आलावा मुख्य रूप से महिला नेत्री सरोजिनी दुबे, राधा देवी, भाजपा नेता जितेंद्र महतो, जितेंद्र सिंह, कलाचंद ठाकुर, अमृत महतो, वासुदेव रविदास, ब्रह्मदेव महतो, संतोष महतो, सूरज विश्वकर्मा, शनिचर महली, योगेंद्र दास सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

 282 total views,  1 views today

You May Also Like