पूर्व प्राचार्य के निधन पर तीन दिन के लिए कॉलेज बंद

प्रहरी संवाददाता/ तेनुघाट (बोकारो)। तेनुघाट इंटर कॉलेज के पूर्व प्राचार्य आरएन सिंह के निधन के बाद कॉलेज को शोक के लिए 3 दिन के लिए बंद रखा गया। उक्त बातों की जानकारी कॉलेज के प्राचार्य गोविंद नायक ने दी। उन्होंने बताया कि पूर्व प्राचार्य कुछ दिनों से बीमार थे। बीते 11 सितंबर की रात उन्हें बेहतर इलाज के लिए बोकारो जनरल अस्पताल ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान अस्पताल में उनकी मृत्यु हो गई।

मालूम हो कि दिवंगत आरएन सिंह जो लगभग 76 वर्ष की आयु के थे। मृत्यु के बाद वे घर में भरा पूरा परिवार छोड़ कर गए हैं। इस शोकाकुल घड़ी में पूरा कॉलेज परिवार मृतक के परिवार के साथ खड़ा है। वही दिवंगत आत्मा की शांति के लिए गोमिया विधायक डॉ लम्बोदर महतो ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए भगवान से प्रार्थना की और शोकाकुल परिवार को सांत्वना दी।

साथ ही गोमिया के पूर्व विधायक माधवलाल सिंह, अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष कुमार अनंत मोहन सिन्हा, महासचिव वकील प्रसाद महतो, अरुण कुमार सिन्हा, हरिशंकर प्रसाद, महादेव राम, नंदकिशोर प्रसाद, डीएन तिवारी, सुभाष कटरियार, शैलेश चंद्र श्रीवास्तव, तेनुघाट डिग्री कॉलेज के प्राचार्य सुदामा तिवारी, व्याख्यता धनन्जय रविदास, जिप सदस्य प्रकाश लाल सिंह, समाज सेवी केदारनाथ पंडा, अजीत सहाय, टिल्लू पांडे, प्रशांत सिंहा, अनंत लाल, सनत प्रसाद, तेनुघाट पंचायत मुखिया रेखा सिन्हा, सरहचिया पंचायत मुखिया बिंदु देवी, उपमुखिया सविता डे, जगदीश सिंह, प्रदीप चौधरी, प्रमोद सिंह आदि ने भी शोक व्याप्त किया है।

 375 total views,  1 views today

You May Also Like