वित्त मंत्री से मिले बोकारो जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष

एस.पी.सक्सेना/ बोकारो। बोकारो जिला कांग्रेस ई उपाध्यक्ष वरूण कुमार सिंह (Varun Kumar Singh) के नेतृत्व में 8 मार्च को पार्टी कार्यकर्ताओं का एक प्रतिनिधिमंडल सर्किट हाउस बोकारो (Circuit house Bokaro) में राज्य के वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव (Rameshwar Oraon, Finance Minister of Jharkhand) से मिला एवं पुष्प गुच्छ प्रदान कर स्वागत किया। मंत्री रामेश्वर उरांव प्रदेश समिति के निर्देशानुसार राज्य में संगठन मजबूती हेतू सदस्यता अभियान की शुरुआत कार्यक्रम में भाग लेने के लिए बोकारो पहुंचे थे।

जिला उपाध्यक्ष वरूण कुमार सिंह व् प्रतिनिधिमंडल के साथ मिलकर मंत्री उरांव को बोकारो व् बेरमो में संगठन की स्थिति, सदस्यता सहित कई जन समस्याओं से अवगत कराया। मंत्री उरांव ने कहा की पार्टी कार्यकर्ताओं के एकजुटता एवं जन समस्याओं के पहल से ही संगठन की स्थिति मजबूत हो सकती है।उन्होंने इसके लिए सभी कार्यकर्ताओं को कड़ी मेहनत करने पर विशेष बल दिया। जिला उपाध्यक्ष सिंह ने कहा की संगठन की मजबूती के लिए जिले में सभी पार्टी कार्यकर्ता एकजुट होकर काम करें।

जिससे जिला में सदस्यता लक्ष्य को पूरा किया जा सके। प्रतिनिधिमंडल कार्यकर्ताओं में मुख्य रूप से योगेंद्र सोनार, ब्रजेश सिंह, राजू सिंह, कजरु हाड़ी, गौड़ बाउरी, भोलूचन्द भगत, अनूप मंडल, देवी मंडल, सीताराम तुरी, रिंटू सिंह, शैलेन्द्र मुखी, कैलाश चौहान, नागेश्वर बाउरी, कृष्ण मुरारी मंडल, पप्पू कुमार सिंह, देव कुमार, संजय कुमार आदि शामिल थे।

 372 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *