फिल्म प्लेटफॉर्म नंबर 2 का धमाका


बिहार-झारखंड के बाद मुंबई और गुजरात में

अभिनेता राहुल सिंह और अभिनेत्री रेशमा शेख की पहली भोजपुरी फिल्म प्लेटफार्म नं० 2 बिहार, झारखंड व नेपाल में रिलीज होने के बाद मुंबई और गुजरात के सिनेमाघरों में भव्य प्रदर्शन किया गया। ब्लू व्रज फिल्म्स के बैनर तले निर्मित फिल्म प्लेटफार्म नं० 2 वर्तमान में भी बिहार और झारखंड के सिनेमाघरों में चौथे सप्ताह प्रदर्शन जारी है। फिल्म की सफलता को देखते हुए 6 जुलाई से मुंबई एवं गुजरात में भी प्रदर्शन किया गया। दर्शकों की भीड़ मुंबई और गुजरात के सिनेमाघरों में भी देखने क मिल रही है।

खबर क मुताबिक इस भोजपुरी फिल्म के अभिनेता राहुल सिंह और अभिनेत्री रेशमा शेख प्रशंसक से भी रूबरू हुए। प्रशंसकों ने अभिनेता व अभिनेत्री के साथ सेल्फी भी ली। फिल्म प्यार मोहब्बत, रोमांस, दुश्मनी और मारधाड़ से एक मनोरंजक फिल्म है। नवोदित कलाकार राहुल सिंह और रेशमा शेख का अभिनय दर्शकों को काफी पसंद भी आ रहा हैं। फिल्म का निर्माण बड़े पैमाने पर उत्कृष्ट तकनीक के साथ की गयी हैं। इस फिल्म की शूटिंग झारखंड सहित देश के अन्य राज्यो में की गयी हैं। साथ ही इस फिल्म में झारखंड के कई कलाकारों ने भी दमदार किरदार निभाया है।

गिरिडीह के कलाकार राजेश अभागा मुख्य विलेन की भूमिका में हैं। राजेश अभागा का अभिनय भी दर्शकों को बहुत पसंद आ रहा हैं। फिल्म के गाने और ट्रेलर को भोजपुरी की लोकप्रिय म्यूजिक कंपनी वेब म्यूजिक के ऑफिशल्स यू ट्यूब चैनल से रिलीज किया गया है। फिल्म प्लेटफार्म नं० 2 का निमाण रेशमा शेख ने किया है। जबकि सह निर्मात्री डॉ नजमा शेख व सह निर्माता सुरेंद्र प्रसाद सिंह हैं। फिल्म के निर्देशक रॉबिन्स कुमार सिन्हा हैं। फिल्म के कथा, पटकथा व संवाद राहुल सिंह ने लिखा है।

फिल्म के संगीतकार महेश दास व सावन कुमार हैं। फिल्म का छायांकन अधीर राज, नृत्य निर्देशन राजू, मारधाड़ निर्देशक धर्मेश व उस्मान अंसारी, संकलन शंकर रेगर का है। फिल्म के प्रचारक रामचन्द्र यादव व सर्वेश कश्यप हैं। फिल्म में मुख्य कलाकार राहुल सिंह और रेशमा शेख के साथ गोस्वामी, बालेश्वर सिंह, महेश अमन, मुन्ना बिहारी, बिरेन्द्र, नागेन्द्र, अखिलेश चौरसिया आदि हैं तथा इस फिल्म में आईटम क्वीन सीमा सिंह का आइटम डांस भी है।



 413 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *