जपा अध्यक्ष पप्पू यादव का सीएम नीतीश को चैलेंज

यदि 15 वर्ष राज्य का विकास किया तो अकेले लड़ें चुनाव- पप्पू यादव

प्रहरी संवाददाता/ मुजफ्फरपुर (बिहार)। बिहार (Bihar) के चुनावी मौसम में नेताओं का एक-दूसरे पर वार-प्रहार तेज हो गया है। जन अधिकार पार्टी के अध्यक्ष पप्पू यादव ने 14 सितंबर को नीतीश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि यदि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Bihar CM, Nitish Kumar) ने बिहार के लिए 15 वर्ष काम किया है तो अकेले चुनाव लड़ें। वो अकेले चुनाव नहीं लड़ सकते इसलिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सहारा ले रहे हैं।

यादव ने कहा कि 15 वर्षों में बिहार से न गरीबी दूर हुई और न ही युवाओं को रोजगार मिला। स्वास्थ्य और शिक्षा की स्थिति भी नहीं सुधरी। पटना विश्वविद्यालय को केंद्रीय विश्वविद्यालय बनाने के उनके आग्रह को पीएम मोदी ने तुरंत ठुकरा दिया। पूर्व सांसद यादव ने कहा कि नीतीश कुमार सिर्फ एक जिला नालंदा के मुख्यमंत्री हैं। नीतीश एक जाति विशेष के नेता हैं। वो कभी बिहार और बिहारियों के मुख्यमंत्री नहीं बन पाए। उनके विशेष राज्य के दर्जे और विशेष पैकेज की मांग का क्या हुआ?

जेएपी अध्यक्ष ने कहा कि रघुवंश प्रसाद सिंह जब जिंदा थे तो नीतीश कुमार ने उनका उपहास उड़ाया और आज उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे है। जो नरेंद्र मोदी मनरेगा को भ्रष्टाचार की पोटली बताते थे वो आज मनरेगा के लिए रघुवंश बाबू को धन्यवाद दे रहे हैं। अब जब रघुवंश बाबू इस दुनिया में नहीं रहे तो इन्हें उनकी याद आ रही है।

पप्पू यादव ने कहा कि मनरेगा को कमजोर करने वाले अब रघुवंश बाबू की लाश पर राजनीति कर रहे हैं। लालू यादव के बाद उनके परिवार ने रघुवंश प्रसाद सिंह की इज्जत नहीं की। वे पहले व्यक्ति थे जिसने रघुवंश बाबू को मुख्यमंत्री बनाने की मांग की थी। उनके जैसे नेता बिहार में बहुत कम हुए हैं। वैशाली के धरोहरों को नीतीश कुमार द्वारा जबरन पटना लाया गया। बिहार सरकार को वैशाली का धरोहर लौटाना चाहिए। यही रघुवंश बाबू को सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

पप्पू यादव ने कहा कि मनरेगा को किसानों के खेतों तक पहुंचाया जाए। साथ ही इस योजना में कार्य करने वाले मजदूरों के भत्ते बढ़ाए जाएं। उन्होंने यह भी कहा कि यदि उनकी पार्टी जेएपी बिहार में सत्ता में आई तो किसानों को मनरेगा से जोड़ेंगे। बिहार को पर्यटन का केंद्र बनाएंगे और बिहार को देश का सबसे सुरक्षित राज्य बनाएंगे। जहां आम आदमी सुकून से जी पाएगा।

 325 total views,  1 views today

You May Also Like