भोजपुर से पकड़ा गया चोरों का गिरोह

ए. रहमान सिद्दीकी/ सिवान (बिहार)। सिवान पुलिस ने चोरों के एक अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए भोजपुर के बीहिया क्षेत्र से 5 चोरों को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता पाई है। जबकि इस मामले में दो आरोपी अब भी फरार है। इस सिलसिले में सिवान एसपी नवीन चंद्र झा के आदेश पर भोजपुर, बीहिया के विभिन्न गांवों में छापामारी कर चोरों को पकड़ा गया है। पुलिस की इस कार्रवाई में स्थानीय पुलिस ने काफी सहयोग किया।

खबर के मुताबिक लंबे समय से सिवान शहर के विभिन्न मोहल्लों में लगातार हो रही चोरी की घटनाओ ने पुलिस के कार्यों पर सवाल खड़े कर दिये थे, वहीं चोरी की घटनाओं से सिवान के नागरीक बेहद परेशान थे। इस दौरान 4 मार्च को सिवान के महादेवा ओपी थाना क्षेत्र में स्थित नई बस्ती महादेवा मोहल्ले में चोरों ने एक ही रात सात घरों में चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया। इससे पुलिस के अधिकारी व कर्मचारी बौखला गए। हालांकि इसी दौरान पुलिस के हत्थे एक चोर चढ़ गया।

पुलिसिया पूछताछ में उसने अपने अन्य साथियों की जानकारी दी। गिरफ्तार चोर की निशान देही पर एसपी नवीन चंद्र झा ने त्वरित कार्रवाई करते हुए, चोरों के इस गिरोह को पकड़ने के लिए एक टीम बनाई। एसपी के मार्गदर्शन में पुलिस की टीम भोजपुर के बीहिया पहुंची और एक -एक कर इस गिरोह के सदस्यों को पकड़ना शुरू किया। एसपी झा के निर्देश पर महादेवा ओपी प्रभारी फेराज हुसैन ने बीहिया में कई जगहो पर छापेमारी कर इस गिरोह के पांच सदस्यों को धरदबोचा।

पकड़े गए शातिर चोरों में रवि कुमार गुप्ता पिता गोपाल प्रसाद गुप्ता, लल्लु कुमार पिता शिवनंद शुक्ल आदर्श कॉलोनी, मन्टु कुमार गुप्ता पिता रमेश प्रसाद गुप्ता जज बाजार पाइप लाइन, मोहन वर्मा पिता भोला प्रसाद वर्मा राजा बाजार और रौशन कुमार पिता विश्वनाथ प्रसाद राजा बाजार बीहिया भोजपुर का समावेश है। पुलिस के हत्थे चढ़ा यह गिरोह भोजपुर के बीहिया के ही रहने वाले हैं।

इनके पास से पुलिस ने चोरी के सोने की दो चैन, 8 अंगुठी, 1 टीका, 2 छल्ला, 9 कील, चांदी की पायल 5 जोड़ी, चांदी का बिछुआ 3 जोडा, चांदी का टॉप्स 1 जोड़ा, पीतल का नगेशर 3, पीतल का चैन 1 तथा चोरी के रूपयो में चार हजार नगद सहित चोरी में प्रयोग होने वाले कई सामान बरामद किया है। इस मामले को पुलिस ने महादेवा थाना कांड संख्या 98/18 के तहत दर्ज किया है। एसपी झा ने बताया कि यह गिरोह बिहार के कई शहरों में चोरी की घटनाओ को अंजाम दे चुका है।

उन्होंने कहा की पिछले दिनो नई बस्ती में बीबीसी के पत्रकार सहित एक अन्य पत्रकार के घर में भी उन्ही चोरों ने घटना को अंजाम दिया था। इस गिरोह के अन्य सदस्यो को शीघ्र ही गिरफ्तार किया जाएगा। एसपी ने बताया की इस गिरोह के सदस्यों द्वारा दिन के समय रेकी की जाती थी और रात के समय तय स्थानों पर चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया जाता था। एस पी ने बताया की चोरो के अंतरराज्यीय गिरोह को पकडने में सिवान पुलिस को भोजपुर पुलिस ने भरपूर सहयोग दिया। इस मामले में दो फरार आरोपियों को पुलिस तलाश कर रही है।

 719 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *