बूथ पर कब्जा तो चुनाव पर भी होगा कब्जा- हाजी अब्दुस सुभान

संतोष कुमार झा/ मुजफ्फरपुर (बिहार)। बिहार में विधानसभा चुनाव (Bihar Assembly Election 2020) लेकर सभी पार्टियां तैयारियों में जुट गयी है। आरजेडी की भी तैयारी जोरों पर है। इनकी तैयारी इस बार बूथ पर कब्जा करने की है। राजद विधायक अपने कार्यकर्ताओं को बूथ पर कब्जा कैसे किया जाए इसको लेकर टिप्स दे रहे हैं। विधायक कार्यकर्ताओं बता रहे हैं कि बूथ पर कब्जा कर लेंगे तो इलेक्शन पर भी कब्जा कर लेंगे।

बिहार के पूर्णिया से कद्दावर राजद नेता हाजी अब्दुस सुभान का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो बूथ कब्जा करने की बात कहते दिख रहे हैं। विधायक स्पष्ट शब्दों में बता रहे हैं कि अगर बूथ कब्जा कर लेते हैं, तो चुनाव भी कब्जा कर लेंगे। दरअसल पूर्णिया जिले के बायसी क्षेत्र से आरजेडी विधायक हाजी अब्दुस सुभान 21 सितंबर को कार्यकर्ताओं को जीत का टिप्स दे रहे थे।

सैकड़ों कार्यकर्ता विधायक की बातों को बड़े गौर से सुन रहे थे। विधायक कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र बता रहे थे। बोलते बोलते जब उऩ्होंने कहा कि अगर हम लोग बूथ पर कब्जा कर लेंगे तो इलेक्शन पर भी कब्जा कर लेंगे। विधायक की बाते सुन मौजूद कार्यकर्ता भौचक रह गए। तब विधायक को अपनी गलती का एहसास हुआ कि उनकी जुबान फिसल गयी है। उन्होंने तुरंत अपनी बातों को दुहराते हुए कहा कि मेरे कहने का मतलब है कि हमलोगों की तैयारी बूथ स्तर पर मजबूत होगी तो इलेक्शन में जीत सुनिश्चित होगा।

 293 total views,  1 views today

You May Also Like