कांग्रेस पार्टी के नये प्रखंड अध्यक्षों को किया गया सम्मानित

प्रहरी संवाददाता/फुसरो (बोकारो)। प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा नवनियुक्त बोकारो जिला के नवनिर्वाचित बेरमो विधानसभा क्षेत्र के प्रखंड अध्यक्षगणों को 24 सितंबर को सम्मानित किया गया।

बोकारो जिला के हद में फुसरो नप के ढोरी पांच नंबर धौड़ा स्थित राकोमयू प्रधान कार्यालय में बेरमो प्रखंड कांग्रेस कमिटी एवं राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन के संयुक्त तत्वावधान में नवनिर्वाचित बेरमो विधानसभा क्षेत्र के प्रखंड अध्यक्षगणों को सम्मानित किया गया।

यहां सम्मान समारोह की अध्यक्षता बेरमो के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह एवं संचालन पेटरवार प्रखंड प्रभारी प्रवेज अख्तर ने किया।

आयोजित सम्मान समारोह में पेटरवार प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष सह खेतको पंचायत के पूर्व मुखिया शब्बीर अंसारी, बेरमो प्रखंड अध्यक्ष सह फुसरो नगर परिषद उपाध्यक्ष छेदी नोनिया, जरिडीह प्रखंड अध्यक्ष अशोक मंडल, चंद्रपुरा प्रखंड अध्यक्ष प्रभु दयाल सिंह तथा गोमियां प्रखंड अध्यक्ष पंकज पांडेय उर्फ टीलू पांडेय को पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया गया।

समारोह को सम्बोधित करते हुए वयोवृद्ध कांग्रेसी गिरिजा शंकर पांडेय ने कहा कि कांग्रेस की सोंच जन जन की समस्या को पंचायत स्तर से लेकर जिला स्तर तक पूरा करना है। इसी कड़ी में नए प्रखंड अध्यक्ष की नियुक्ति पार्टी नेतृत्व द्वारा उठाया गया बड़ा कदम है।

उन्होंने कहा कि मुझे आशा ही नहीं बल्कि पूर्ण विश्वास है कि तमाम प्रखंड अध्यक्ष अपने कर्तव्यों का निर्वाहन करने में कभी भी पीछे नहीं रहेंगे और कांग्रेस पार्टी के सम्मान को बनाए रखेंगे। प्रमोद कुमार सिंह ने सभी नवनिर्वाचित अध्यक्षगणों का स्वागत करते हुए प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी अविनाश पांडेय, प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, आदि।

विधायक दल के नेता आलमगीर आलम तथा विधायक बेरमो कुमार जयमंगल सिंह के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि बहुत उम्मीद और विश्वास के साथ नए चुनौती को सफल बनाने हेतु एक बड़ी जिम्मेदारी आपको सौंपी गई है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की अपनी परंपरा रही है देश को जोड़ने का।

जिस मिशन पर राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा कर रहे है‌। आगामी आने वाले सभी चुनाव में कांग्रेस का परचम लहराएगा। इसके लिए हम सभी को मिलकर कड़ी मेहनत करनी होगी। सिंह ने कहा कि बेरमो कांग्रेस की भूमि रही है। आगे भी रहेगी। इस बड़ी जिम्मेवारी को आप सभी नवनिर्वाचित अध्यक्षगणों को दी गई है।

मौके पर उपरोक्त के अलावा प्रखंड प्रभारी आबिद हुसैन, मुरारी प्रसाद सिंह, श्रीकांत मिश्रा, राकेश कुमार सिंह, गणेश मल्लाह, ब्रजेश सिंह, राजेश्वर सिंह, अर्जुन प्रसाद नोनिया, रंजीत कुमार, अनिल साव, साधु बाउरी, संतोष सिंह, बैजनाथ सिंह, ललन रवानी, रामबली चौहान, नागेन्द्र कुमार, प्रताप सिंह, सत्येन्द्र यादव, उमेश रविदास, आदि।

गुलाम मुस्तफा, मो. कलीम, रिंकु कुमार निषाद, सत्यनारायण सिंह, विजय दास, सत्येन्द्र कुमार, प्रदीप महतो, बिनोद चौहान, विकास सिन्हा, आनंद विश्वकर्मा, राजू दिगार, सिंकदर चौहान सहित दर्जनों कांग्रेसी एवं राकोमयू सदस्यगण मौजूद थे।

 169 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *