राष्ट्रीय स्वयं सेवकों ने मनाया शरद पूर्णिमा

शरद पूर्णिमा पर गायत्री ज्ञान मंदिर में खीर भोग का आयोजन

विजय कुमार साव/गोमियां (बोकारो)। राष्ट्रीय स्वयं सेवक दल द्वारा 9 अक्टूबर की देर संध्या नेहरू ग्राउंड में शरद पूर्णिमा पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर गायत्री ज्ञान मंदिर कथारा में भी शरद पूर्णिमा समारोह का आयोजन कर खीर भोग का वितरण किया गया।

गोमियां प्रखंड के हद में पलिहारी गुरुडीह पंचायत के नेहरू ग्राउंड में स्वयंसेवकों ने 9 अक्टूबर की संध्या 8 बजे शरद पूर्णिमा मनाया। इस अवसर पर सैकड़ों रहिवासी शामिल हुए एवं संघ का भगवा झंडा लहरा कर प्रणाम किये। प्रत्येक वर्ष नेहरू ग्राउंड में शरद पूर्णिमा मनाई जाती है।

इस अवसर पर कार्यक्रम का संचालन शंकर वर्मा ने किया। मौके पर उपस्थित महेश स्वर्णकार ने बताया कि शरद पूर्णिमा का हिंदू धर्म में विशेष महत्व है। ऐसी मान्यता है कि चंद्रमा से इस रात्रि अमृत की किरणों की वर्षा होती है।

इसलिए मान्यता के अनुसार खीर को बनाकर खुले आसमान में छोड़ दिया जाता है, ताकि उस खीर में औषधीय गुण आ सके और दूसरी सुबह इस खीर को लोग ग्रहण करते हैं। उन्होंने कहा कि शरद पूर्णिमा के दिन मां लक्ष्मी की विशेष कृपा होती है। इस दिन लोग अपने घरों की साफ-सफाई करते हैं, ताकि मां लक्ष्मी का वास हो सके और सुख समृद्धि का घरों में वास हो सके।

मौके पर जिप सदस्य डॉ सुरेंद्र राज, विनोद कुमार यादव, रंजीत अग्रवाल, ओम प्रकाश ठाकुर, गौरी शंकर प्रजापति, परमेश्वर स्वर्णकार, नारायण स्वर्णकार, पप्पू नायक सहित सैकड़ों गणमान्य मौजूद थे।

एक अन्य जानकारी के अनुसार बेरमो प्रखंड के हद में गायत्री ज्ञान मंदिर परिसर में शरद पूर्णिमा समारोह का आयोजन किया गया। शरद पूर्णिमा कार्यक्रम के शुभ अवसर पर उपस्थित श्रमिक नेता दिलीप कुमार, चन्द्र भूषण प्रसाद, पंचदेव प्रसाद यादव, हनुमान दयाल सिंह, आदि।

सुजीत कुमार सिन्हा, अर्जुन प्रसाद, झरी लाल वर्णवाल, ओम प्रकाश, जयप्रकाश विश्वकर्मा एवं अन्य गणमान्य जनों ने राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के संस्थापक डॉ केशव बलिराम हेडगेवार के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया तथा खीर भोग ग्रहण किया।

 196 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *