राकोमसं (फौजी गुट) रीजनल कमिटी कार्यकर्ता सम्मलेन का आयोजन
एन.के.सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला (Bokaro district) के हद में फुसरो नगर परिषद के मकोली मोड़ स्थित राहुल कंपलेक्स हॉल में 9 सितंबर को फौजी गुट राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर संघ और रीजनल कमेटी का कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। इस सम्मेलन में पूरे सीसीएल (CCL) रीजन के पदाधिकारी और कर्मी मौजूद थे।

सम्मलेन में उपस्थित राकोमसं नेताओं ने अपने संबोधन में राष्ट्रीय महासचिव को समस्याओं से अवगत कराया। मुख्य अतिथि युनियन के राष्ट्रीय महासचिव रामेश्वर सिंह फौजी ने कहा कि वर्तमान केंद्र की मोदी सरकार देश को बर्बाद करने में जुटी हुई है और कोयला खदानों को बेचने में लगी हुई है।
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार औऱ कोल इंडिया प्रबंधन की गलत नीति के खिलाफ लगातार विरोध जारी रहेगी। कोल इंडिया के खिलाफ भी जल्द ही बड़ा आंदोलन होगा। उन्होंने कहा कि मजदूरों का सर्वांगीण हित ही उनका लक्ष्य है।
उन्होंने कहा कि मजदूर हित को किसी भी हाल में अनदेखा नहीं होने दिया जाएगा। फौजी ने कहा कि वे वर्ष 1997 से भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे हैं, और आगे भी लडते रहेंगे। उन्होंने कहा कि अबतक कितने भ्रष्टाचारियों को जेल भेज चुका हूँ।
फौजी ने कहा कि बेरमो की धरती श्रमिक नेता बिंदेश्वरी दुबे, रामदास सिंह, मिथिलेश कुमार सिंहा और शफीक खान की रही है। मेरा जीवन मजदूरों के लिए समर्पित हैं।
कार्यक्रम को रीजनल अध्यक्ष अनिल सिंह, बेरमो कोयलांचल जोनल सचिव अर्जुन प्रसाद नोनिया, प्रकाश कुमार, मंगल नोनिया, चंदन तिवाथा, उमेश चौहान, घनंजय रवानी, शमशेर आलम, हीरा लाल रजक, आदि।
रफीक अंसारी, नागेंद्र कुमार, अख्तर अंसारी, अजय सिंह, प्रवीण कुमार, पंकज पांडेय, कैलाश महतो आदि ने संबोधित किया। मौके पर रामलाल बीपी, प्रशांत चौधरी, दिलीप शर्मा, गणेश सिंह, दीपक मिश्रा, राजू नायक, रमेश सिंह, धनेश्वर महतो, नारायण महतो, गोरांगो बाउरी, अनिल बाउरी, अजय बाउरी सहित सैकड़ों युनियन कार्यकर्तागण उपस्थित थे।
![]()












Leave a Reply