विजय कुमार साव/गोमियां (बोकारो)। बोकारो जिला (Bokaro district) के चतरो चट्टी थाना के हद में एक पचास वर्षीय महिला की गला रेत कर हत्या कर दिया गया।
हत्यारा को ग्रामीणों के सहयोग से पुलिस गिरफ्तार करने में सफल रहा है। मृतक महिला आंशिक रूप से विकलांग बतायी जा रही है।
जानकारी के अनुसार चतरोचट्टी थाना के हद में तीसरी गांव की 50 वर्षीय गंगिया तुरी अपने माता-पिता के घर में रहती थी। माता पिता की मृत्यु के बाद वह अपने भतीजे के घर पर रहती थी।
23 सितंबर को पड़ोस के रहने वाला प्रकाश तुरी उसके घर पर सब्जी काटने वाली चिलोही लेकर पहुंचा और गला रेत दिया। महिला द्वारा शोर मचाने पर शोर सुनकर पास में खेल रहे बच्चे घटनास्थल पर गए तो देखा कि प्रकाश तुरी उसका गला रेत रहा है। बच्चों ने इसकी सूचना गांव के ही कोलेश्वर तुरी को दी।
कोलेश्वर तुरी जैसे ही वहां पहुंचा तो देखा कि गंगिया के गले से खून निकल रहा है और आरोपी प्रकाश तुरी भागने की कोशिश कर रहा है। ग्रामीणों के सहयोग से उसे पकड़कर रस्सी से बांध दिया गया। साथ हीं इसकी सूचना चतरोचट्टी थाना को दी गयी।
घटना के संबंध में चतरो चट्टी थाना प्रभारी विवेक तिवारी ने कहा कि तीसरी गांव के तुरी टोला रहिवासी आंशिक रूप से विकलांग 50 वर्षीय महिला गंगिया तुरी की हत्या गला रेतकर गांव के ही युवक प्रकाश तुरी ने किया है।
घटना की जानकारी मिलते ही दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। थाना प्रभारी के अनुसार हत्या के कारणों का स्पष्ट रूप से पता नहीं चल पाया है। मामले में उन्होंने अग्रेत्तर कार्रवाई करने की बात कही।
![]()












Leave a Reply