बजट के विरोध में सड़क पर उतरी मुंबई कांग्रेस

मूसलाधार बरसात में मोदी हाय हाय के नारों से गूंजा शहर का कई इलाका

मुश्ताक खान/मुंबई। नरेंद्र मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल का पहला बजट देश की तमाम जनता के साथ-साथ कांग्रेस को भी नागवार लगा। इसे लेकर कांग्रेस की इकाइयों ने अलग-अलग शहरों में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया है।

इस सिलसिले को आगे बढ़ाते हुए मुंबई कांग्रेस के सायन कोलीवाड़ा यूनिट ने गुरुवार को बजट में महाराष्ट्र को कुछ भी नहीं देने के लिए भाजपा सरकार के खिलाफ जबरदस्त विरोध प्रदर्शन किया।

विरोध का आलम यह था कि मूसलाधार बारिश भी कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को नहीं रोक सकी और लोगों ने भीगते हुए आधे से अधिक समय तक सड़क पर मोदी हाय हाय और भाजपा हाय हाय के नारे लगाकर लोगों का ध्यान अपनी तरफ आकर्षित किया। प्रदर्शनकारियों कांग्रेस के कई दिग्गज नेता मौजूद थे। इनमें विशेष रूप से जनरल सेक्रेटरी अमित शेट्टी और नगरसेवक रवि राजा मौजूद थे।

गौरतलब है कि प्रदर्शन का आयोजन करने वाले कांग्रेसी नेता अमित जगन्नाथ शेट्टी ने कहा कि भले ही मोदी सरकार आंध्र प्रदेश और बिहार को ज्यादा तरजीह दे रही है, इससे हमें कोई आपत्ति नहीं है। लेकिन जिस तरह संविधान सबको बराबरी का हक देता है उसी तरह देश के सभी लोगों को बजट में बराबर की हिस्सेदारी दी जानी चाहिए थी।

उन्होंने कहा कि मुंबई और महाराष्ट्र देश के आर्थिक विकास में सबसे बड़ा योगदान देता है। मुंबई तो जीएसटी और इनकम टैक्स देने की कैपिटल बन चुकी है, पर उसके बदले इस शहर को कुछ नहीं मिला है। शेट्टी ने कहा कि ऐसा लगता है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को हाल के चुनाव में जो करारी हार मिली है, उसका बदला उन्होंने महाराष्ट्र को कम बजट देकर निकाला है।

इस कड़ी में एक और दिलचप्स बात यह है कि मूसलाधार बारिश में मुंबईकर अपने घर जाने की जल्दी में रहते हैं, लेकिन यहां उसका उलटा ही देखा गया। इनमें दबे पांव भाजपाई भी कांग्रेस का साथ दे रहे थे। ऐसे में महाराष्ट्र की जनता उनको और उनकी पार्टी को पवेलियन पहुंचाने की तैयारी में है।

इस प्रदर्शन के आयोजक मुंबई कांग्रेस सदस्य व जनरल सेक्रेटरी अमित शेट्टी, मनपा में पूर्व विपक्षी नेता और नगरसेवक रवि राजा, डीसीसी अध्यक्ष हुकुमराज मेहता दक्षिण मध्य जिला कांग्रेस राकेश पांडे (सचिव मुंबई) के अलावा अन्य कांग्रेस के समर्पित कार्यकर्ता अशोक कुर्मी, शानूर शेख, रिंकू गुप्ता, गुड्डु पांडे समेत स्थानीय लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए।

Tegs: #Mumbai-congress-took-to-the-streets-to-protest-against-the-budget

 114 total views,  2 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *