सांसद एवं विधायक ने किया रेलवे फ्लाईओवर ब्रिज निर्माण का भूमि पूजन

विजय कुमार साव/गोमियां (बोकारो)। धनबाद रेल मंडल के गोमियां रेलवे स्टेशन के समीप रेलवे फ्लाईओवर ब्रिज निर्माण का 7 जनवरी को सांसद एवं विधायक ने भूमि पूजन किया। सांसद ने समय से काम पूरा करने का निर्देश रेल विभाग को दिया।

जानकारी के अनुसार बोकारो जिला के हद में गोमियां रेलवे क्रॉसिंग के निकट केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा रेलवे फ्लाई ओवर ब्रिज का निर्माण किया जाना है। निर्माण कार्य की शुरुआत 7 जनवरी को गिरिडीह सांसद, गोमियां विधायक डॉ लंबोदर महतो एवं जिप सदस्य डॉ सुरेंद्र राज ने भूमि पूजन किया।

इस अवसर पर सांसद ने कहा कि गोमियां में रेलवे क्रॉसिंग में आये दिन जाम की समस्या लगी रहती थी। रहिवासियों की मांग थी कि गोमियां में फ्लाई ओवर ब्रिज का निर्माण होना चाहिए। अब गोमियां में फ्लाई ओवर ब्रिज का निर्माण किया जायगा। उन्होंने कहा कि उक्त निर्माण कार्य गुणवत्ता पूर्ण एवं समय से होना चाहिए।

इसी प्रकार क्षेत्र में विकास के कार्य भी प्राथमिकता के साथ किए जा रहे हैं और रहिवासियों को बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही है। विधायक डॉ महतो ने कहा कि गोमियां में रेलवे फ्लाई ओवर ब्रिज निर्माण की मांग वर्षों से किया जा रहा था। इसके लिए सांसद एवं मेरा काफी प्रयास रहा। अब गोमियां में फ्लाई ओवर ब्रिज निर्माण होने का सपना साकार होनेवाला है।

 

कहा कि इसी प्रकार गोमियां विधानसभा क्षेत्र में चहुंमुखी विकास के कार्य किए जा रहे हैं और रहजवासियों को सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही है। जिसमें पानी, बिजली, सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य आदि शामिल हैं। विधायक ने कहा कि इसी प्रकार गोमियां एवं पलिहारी गुरुडीह पंचायत में पानी की समस्या का जल्द समाधान किया जाएगा। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। जल्द ही कार्य शुरू किया जाएगा।
जिप सदस्य ने कहा कि बरसों की मांग पूरी होने जा रही है।

गोमियां के रहिवासियों को जाम की समस्या से निजात मिलेगी। मौके पर विधायक प्रतिनिधि विपिन कुमार नायक, आजसू प्रखंड अध्यक्ष महेश महतो, पूर्व प्रमुख गुलाबचंद हांसदा, पंसस यशवंत कुमार, संदीप स्वर्णकार, प्रदीप रवानी, प्रभु स्वर्णकार, किशोर नायक, मिनहाज अंसारी, राजकुमार नायक, सोनाराम बेसरा, गंदौरी राम आदि उपस्थित थे।

 402 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *