गायत्री ज्ञान मंदिर में मोटिवेशनल सेमिनार का आयोजन

मौके पर गोमिया प्रखंड समन्वय समिति का पुनर्गठन

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला (Bokaro district) के हद में गायत्री ज्ञान मंदिर परिसर कथारा में युवाओं में चरित्र निर्माण को लेकर 6 मार्च को मोटिवेशनल सेमिनार का आयोजन किया गया।

सेमिनार में बड़ी संख्या में दर्जनों ग्रामीण क्षेत्र सहित कस्बाई क्षेत्र के गायत्री परिवार से जुड़े श्रद्धालुगण शामिल हुए। इस अवसर पर गोमियां प्रखंड समन्वय समिति का पुनर्गठन किया गया।

जानकारी के अनुसार लगातार चौथे रविवार को आयोजित मोटिवेशनल सेमिनार में चतरो चट्टी से आये वाचक सुरेश प्रसाद महतो द्वारा उपस्थित श्रोताओं को बताया गया कि यदि ध्यान गया तो कुछ नहीं गया, स्वास्थ्य गया तो कुछ गया, लेकिन चरित्र हनन हुआ तो सब कुछ चला जाता है।

उप जोन प्रभारी बुधन प्रसाद वर्मा ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि जीवन की सफलता के लिए चरित्र निर्माण आवश्यक है। चरित्र चिंतन और व्यवहार को उत्कृष्ट बनाकर ही हम जीवन के लक्ष्य को प्राप्त कर सकते हैं।

खान-पान, रहन-सहन के दिनचर्या पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने कहा कि जीवन में सफलता के लिए सूर्योदय से पूर्व उठने पर उससे लाभ प्राप्त होता है। वही खान-पान पर भी ध्यान देना आवश्यक होता है। उत्तम स्वास्थ्य के लिए अंकुरित अनाज का विशेष महत्व है।

इस अवसर पर कार्यक्रम का शुभारंभ सांस्कृतिक कार्यक्रम से किया गया। जिसमें अंकित गिरी, अर्पित गिरी, भगवती गिरी और घनश्याम गिरी द्वारा संगीत प्रस्तुत कर सभी गायत्री परिवार के सदस्यों को झूमने पर मजबूर कर दिया।

अंत में हनुमान दयाल सिंह ने कहा कि कार्यक्रम बहुत ही उत्कृष्ट स्तर का रहा है। उन्होंने क्षेत्रीय अभिभावकों से अपील करते हुए कहा कि अपने बच्चों को गायत्री परिवार द्वारा इस सेमिनार में भाग लेकर बच्चों के उज्जवल भविष्य बनाने में सहयोग करें।

मौके पर गोमियां प्रखंड समन्वय समिति गायत्री परिवार का पुनर्गठन किया गया। जिसकी अध्यक्षता उप जोन प्रभारी बुधन प्रसाद वर्मा ने किया। जिसमें प्रखंड संयोजक पंचदेव प्रसाद यादव (एमआरएस कॉलोनी असनापानी), उप संयोजक सुरेश प्रसाद महतो (चतरो चट्टी) द्वारा सर्वसम्मति से सप्त आंदोलन को गति देने के लिए महिला प्रभारी पुष्पा सिंह, पुष्पा बरनवाल और गांगी देवी को चुना गया।

प्रभारी के रूप में राजेश कुमार (शिक्षक सचिव चतरोचटी हाई स्कूल), राहुल बरनवाल और श्वेता रानी का चयन किया गया। भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा के प्रभारी के रूप में हनुमान दयाल सिंह, पंकज कुमार सिंह और रामसेवक पांडेय को दायित्व दिया गया।

आओ गणेश संस्कार पीढ़ी के लिए रीना सिन्हा, सरिता देवी, किरण सिंह, सुधा शर्मा और बीड़ा को दायित्व दिया गया। गृह गायत्री यज्ञ संयोजक अजय कुमार गुप्ता और देवीलाल का चयन किया गया। आपदा प्रबंधन के लिए प्रेम प्रकाश चौरसिया, मुकेश चौधरी आदि को नामित किया गया।

साधना आंदोलन में रघुनंदन, शिक्षा आंदोलन में संतोष कुमार विश्वकर्मा, स्वास्थ आंदोलन में चंद्र भूषण प्रसाद, जय प्रकाश विश्वकर्मा, डॉक्टर बी कुमार, स्वालंबन आंदोलन में द्रोपदी देवी, नारी जागरण में शारदा देवी, कल्पना सिन्हा, शीला देवी, किरण देवी का चयन किया गया।

व्यसन और कुरीति उन्मूलन के लिए जितेंद्र चौहान, शंभू प्रसाद वर्णवाल, रेखा देवी, कलावती देवी, सीता देवी, सोना मति देवी, मैया देवी, पुष्पा देवी (सभी बोडिया बस्ती के निवासी) का चयन किया गया। पर्यावरण संवर्धन हेतु काशीनाथ राम, केशव प्रजापति, जानकी महतो, रामेश्वर महतो और जलेश्वर महतो को दायित्व सौंपा गया।

 455 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *