Advertisement

ठेकेदार व् उन्नति इलेक्ट्रिकल्स के मालिक की माताजी का निधन

प्रहरी संवाददाता/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में फुसरो बाजार के प्रसिद्ध ठेकेदार एवं उन्नति इलेक्ट्रिकल्स के मालिक की 90 वर्षीय माताजी बसंती देवी का 11 अक्टूबर की दोपहर उनके आवास में आकस्मिक निधन हो गया।

इस संबंध में उनके छोटे पुत्र उमेश राम ने बताया कि लगभग 3 महीना से वे बीमार थी। अंतिम संस्कार 12 अक्टूबर को बालू बंकर दामोदर नदी तट पर किया जायेगा।

व्यवसायी की माताजी के निधन की सूचना मिलते ही फुसरो बाजार के व्यवसायियो में शोक की लहर फैल गयी। शोक व्यक्त करनेवालों में पूर्व सांसद रविंद्र कुमार पांडेय, बेरमो विधायक कुमार जयमंगल सिंह, पूर्व वार्ड पार्षद मोहम्मद रियाज अंसारी, भाजपा नेता जगरनाथ राम, आदि।

अर्चना सिंह, भाई प्रमोद सिंह, दिनेश सिंह, टुनटुन तिवारी व शंकर सिंहा, नेताजी सुभाष सेवा संघ के संस्थापक आशुतोष कुमार सिंह, श्रमिक नेता विकास सिंह व आर उनेश, पिटू सिंह, अभय कुमार सिंह, रामनाथ राम, निर्मल नायक, उज्जवल मुखर्जी आदि शामिल है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *