फिरोज आलम/जैनामोड़ (बोकारो)। जरिडीह थाना (Jaridih police station) के हद में बोकारो रामगढ़ फोर लेन के टांड़ बालिडीह टोल टैक्स के पास बीते 10 अगस्त को ट्रक और बाइक में जोरदार टक्कर से बाइक सवार 54 वर्षीय महिला की मौत हो गई। जबकि मृतिका का पुत्र महादेव मंडल गंभीर रूप से घायल हो गया।
घटना के बाद स्थानीय रहिवासियों की मदद से दोनों को बोकारो सदर अस्पलात इलाज़ के लिए भेजा गया। जहां चिकित्सकों ने जांचोपरांत महिला को मृत घोषित कर दिया। मृतका की पहचान जैनामोड़ निवासी पारो लता देवी के रूप में की गई है।
जिसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गयी; जबकि मृतका के पुत्र घायल हो गया। बताया जाता है कि माँ बेटा बाइक से बोकारो से जैनामोड़ आने के क्रम में बालीडीह टोल टैक्स के समीप ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी।
जिसे स्थानीय रहिवासियों की मदद से रेफरल अस्पताल में जरीडीह प्रशासन के द्वारा लाया गया। जहां डॉक्टरों ने महिला की मौत की पुष्टि की। घटना की जानकारी थाना प्रभारी विनय कुमार ने दी।
![]()












Leave a Reply