Advertisement

बेटे को मौत के घाट उतारने वाली मां गिरफ्तार

आरसीएफ पुलिस ने 5 दिनों के रिमांड पर लिया

प्रहरी संवाददाता/ मुंबई। आरसीएफ पुलिस (RCF Police) ने ममता का गला घोटने वाली एक मां को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार वाशीनाका स्थित म्हाडा कॉलोनी के बिल्डिंग नंबर 21 के कमरा नंबर 507 में रहने वाले प्रवीण सदानंद मुर्गोसन को उसकी सगी मां ने हथौड़े से उसके सर पर वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया। पुलिस के शिकंजे में आई प्रवीण की मां को अदालत ने 5 दिनों के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। इस मामले की जांच पुलिस निरिक्षक शयाम बंसोडे कर रहे हैं।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 4 दिसंबर की रात करीब 11 बजे प्रवीण सदानंद मुर्गोसन (35) अपनी मां और पिता से दारू लाने के लिए झगड़ा कर रहा था। उसकी सनक को देखते हुए उसके पिता सदानंद मुर्गोसन ने उसे बहलाने के लिए अपने घर यानी म्हाडा कॉलोनी के बिल्डिंग नंबर 21 से नीचे उतरे, इस बीच मां नुरर्थ मेरी सदानंद मुर्गोसन (52) के बीच बात और बढ़ गई।

इस बीच प्रवीण की मां ने उसे बहुत समझाने की कोशिश की लेकिन वह सुनने को तैयार नहीं था। अंतः बात इतनी आगे बढ़ी की मां ने अपने ही बेटे के सर पर हथौड़े से वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद नुरर्थ मेरी सदानंद मुर्गोसन अपने बेटे को तड़पता हुआ छोड़ कर घर का दरवाजा बंद कर अपने रिश्तेदार के घर जाने लगी। इस बीच उसका पति भी उसके साथ हो लिया।

बताया जाता है की 4 दिसंबर की रात हुए इस घटना के दूसरे दिन उसके रिश्तेदार ने कहा की चलो मैं उसे समझाता हूं। इस तरह वक़्त गुजरता गया और 5 दिसंबर भी बीत गया। इसके बाद 6 दिसंबर की सुबह प्रवीण के रिश्तेदार ने आरसीएफ पुलिस को इस घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही आरसीएफ पुलिस की टीम घटना स्थल पर पहुंची और लाश को अपने कब्जे में लेकर उसे पोस्टर्माटम के लिए घाटकोपर के राजावाडी हॉस्पिटल भेज दिया।

हालांकि इस बीच पुलिस ने प्रवीण की मां और पिता को रोक कर रखा था। इन दोनों से अलग-अलग पूछताछ में मामले का खुलासा हुआ। इसके बाद पुख्ता सबूतों के साथ आरसीएफ पुलिस ने हत्यारीन मां को कुर्ला की अदालत में पेश किया, जहां न्यायाधीश ने उसे 5 दिनों की पुलिस हिरासत में भेज दिया है।

इस मामले में आरसीएफ पुलिस ने पहले अचानक मृत्यु संख्या 150 /2021 धारा 174 फौजदारी का मामला दर्ज किया था। लेकिन पूछताछ के बाद पुख्ता सबूत मिलने पर पुलिस ने इस मामले को आईपीसी धारा 302 के तहत दर्ज किया है। इस मामले की जांच पीआई सतीश तावरे के मार्गदर्शन में शयाम बंसोडे कर रहे हैं।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *