महाविद्यालय परिसर में मूलवासी आदिवासी संघर्ष समिति की बैठक

धीरज शर्मा/विष्णुगढ़ (हजारीबाग)। हजारीबाग जिला (Hazaribag district) के हद में विष्णुगढ़ इंटर महाविद्यालय के निकट 26 फरवरी को मूलवासी आदिवासी संघर्ष समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता जिप सदस्य प्रकाश सिंह पटेल तथा संचालन पूर्व मुखिया उत्तम कुमार ने किया।

आयोजित बैठक में स्थानीय नियोजन नीति को लागू करने पर बल दिया गया। साथ ही कहा गया कि सरकार जल्द से जल्द 1932 की खतियान को लागू करे। कहा गया कि 1932 के खतियान के आधार पर स्थानीयता नीति तय हो और इसी के आधार पर नियोजन नीति बने।

यहां सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि हजारों की संख्याओं में आगामी 22 मार्च को स्थानीय नीति तय करने की मांग को लेकर हजारीबाग कूच किया जाएगा। मौके पर हिरामण महतो, प्रेमचन्द महतो, टेकोचन्द महतो, सिरैय मुखिया राजेन्द्र महतो, जोबर मुखिया मुनिलाल महतो, गाल्होबार मुखिया रितलाल महतो, पंचायत समिति सदस्य चुनुलाल सोरेन, मुखिया दामोदर महतो, आदि।

जिला परिषद सदस्य सह समाज सेवी राजेन्द्र मण्डल, महेन्द्र राम, सोमर महतो, महादेव कुमार देहाती, संतोष कुमार महतो, महेन्द्र कुमार, तालेबर महतो, सरजु साव, उत्तम महतो, महादेव महतो, पंसस छोटी शर्मा, बुधन महतो, माहि पटेल, संजय महतो, गंगाधर महतो, दामोदर महतो, धानेशवर महतो, सत्यनरायण महतो,आदि।

घनश्याम महतो, नागेश प्रशाद, माधो महतो, धर्मवीर यादव, मुरलीधर महतो, निरंजन महतो, अजित कुमार, दिपक कुमार, बेनी महतो, धनेश्वर महतो, केशु महतो, ललित कुमार, टेकामण महतो, धनंजय यादव, बिनोद महतो, बचन राम मेहता इत्यादि गणमान्य उपस्थित थे।

 207 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *