Advertisement

एकल विद्यालय अभियान के आचार्यो की मासिक बैठक सपंन

एन.के.सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला (Bokaro district) के हद में फुसरो नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत जीएम कॉलोनी स्थित कस्तुरबा श्रीविद्या निकेतन ढोरी के परिसर में एकल विद्यालय अभियान के आचार्यो की मासिक बैठक हुई।

बैठक की अध्यक्षता फुसरो संघ प्रमुख नंदकिशोर महतो ने किया। यहाँ मुख्य रूप से बोकारो अंचल के अभियान प्रमुख प्राणचंद महतो व अंचल अध्यक्ष नरेश महतो ने ग्राम वैद्य के प्रति जागरूक किया।

उन्होंने आचार्यो से भारत की संस्कृति को अपनाने एवं छूआछूत, भेदभाव तथा जातिवाद़ का समूल नाश करने की अपील किया। इस दौरान टेलबिजन पर श्याम बाबा का उदघोष क्रांति पाठ देखने व सुनने को कहा गया।

उन्होंने पंचमुखी शिक्षा के बारे में विस्तार पूर्वक आचार्यो को बताया गया। साथ ही आचार्यो को स्वयं एवं आस- पास के लोगों को कोरोना रोधी टीका लगवाने के लिए जागरूक किया गया। बैठक में मौजुद दर्जनो आचार्यो को अपने- अपने घरो के आस- पास या उचित स्थानो में ज्यादा से ज्यादा पौद्यरोपण करने के लिए अपिल किया गया।

मौके पर संच के कमलनाथ महतो, संतोष दिगार, गोपीनाथ मांझी, अशोक जैन, आचार्या सुनीता देवी, गुलावी देवी, हेमंती देवी, रीना देवी, सरिता देवी, आरती देवी, आशा देवी, कौशल्या देवी, पूजा देवी, नीतु देवी, बबीता देवी, आशा देवी आदि मौजुद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *