Advertisement

प्रखंड मुख्यालय में कृषि मित्र की हुई मासिक बैठक

धीरज शर्मा/विष्णुगढ़ (हजारीबाग)। हजारीबाग जिला (Hazaribag district) के हद में विष्णुगढ़ प्रखंड मुख्यालय प्रागंण में 12 फरवरी को कृषि मित्र की मासिक बैठक का आयोजन किया गया। अध्यक्षता कृषि मित्र महासंघ के अध्यक्ष विश्वनाथ महतो के द्वारा किया गया।

बैठक में सर्व सम्मति से यह निर्णय लिया गया कि प्रत्येक महीना के पांच तारिख को बैठक निर्धारित की गई। जिसमें छुट्टी या किसी आकस्मिक या बिकट परिस्थिति में बैठक का दिन आगे पीछे किया जाएगा।

साथ हीं बैठक (Meeting) में कृषक संबंधित विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई। बैठक में संगठन की मजबूती, संघ में जमा कोष, अपने क्षेत्र के विधायक (MLA) से कृषक मित्रों द्वारा अपना मांग पत्र सौंपना, सक्रिय कृषक मित्रों की सूची जिला में जमा करना इत्यादि बिंदु शामिल है।

बैठक में विश्वनाथ महतो (कृषक मित्र महासंघ अध्यक्ष), जगदीश शर्मा, महेश, सुनील, गणेश नायक, विशुन साव, सुरेश कुमार दास, ननकू महतो, सोमर सिंह, रीता कुमारी, श्यामदेव कुमार महतो, पार्वती देवी, धर्मेंद्र यादव, खुशी राम, भौरो यादव, सरिता देवी, विजय, लाटो साव, मो. नासिर, गोविंद कुमार महतो, ताज अंसारी, बसंत नायक, जागेश्वर पटेल इत्यादि लोग उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *