Advertisement

सुकुरहुटू में मोमिन कान्फ्रेंस की बैठक

एस.पी.सक्सेना/रांची (झारखंड)। रांची जिला (Ranchi district) मोमिन कॉन्फ्रेंस (Confrence) की बैठक 8 अगस्त को ग्राम सुकुरहुटू में प्रखंड प्रभारी सह जिला सचिव सलामत अंसारी के जेरे सदारत में आयोजित किया गया। बैठक का संचालन अब्दुल इमाम अंसारी जिला सचिव ने किया।

इस मौके पर कांके प्रखंड मोमिन कॉन्फ्रेंस का प्रखंड अध्यक्ष का मनोनयन जिलाध्यक्ष शमीम अख्तर आजाद के निर्देशानुसार सुकुरहुटू निवासी महताब आलम को मनोनीत किया गया।

इस मौके पर रांची जिला मोमिन कॉन्फ्रेंस के उपाध्यक्ष अब्दुल्ला हबीब, ताजुद्दीन अंसारी, महासचिव सह प्रवक्ता जफर इमाम अंसारी, मतिउर रहमान, अख्तर हुसैन, रातु प्रखंड अध्यक्ष आज़ाद अंसारी, अनगड़ा प्रखंड अध्यक्ष रब्बानी राज, बुढ़मू प्रखंड अध्यक्ष अमीरुद्दीन अंसारी, साबिर अंसारी, मोहम्मद शमशेर मंसूरी, मोहम्मद सोहेल अंसारी, शाहिद अंसारी, गुफरान अंसारी, अब्दुल मजीद, हकीम अंसारी, जसीम अंसारी, रफीक अंसारी आदि उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *