Advertisement

मोदी का सच्चा सिपाही भाजपा का हर कार्यकर्ता

पूरे दम खम के साथ चुनाव लड़ेगी भाजपा – मनोज कोटक

मुश्ताक खान/मुंबई। आगामी मनपा चुनाव में भाजपा (BJP) पूरे दम खम के साथ चुनावी मैदान में उतरेगी। इसे लेकर अभी से भाजपा के कार्यकर्ता गली कूचे, झोपड़पट्टियों में आम जनता के बीच जाकर पार्टी के कार्यों और उसकी नीतियों से अवगत कराएंगे।

उक्त बातें ईशान्य मुंबई के सांसद मनोज कोटक ने उत्तर भारतीय मोर्चा घाटको पर (पूर्व) विधानसभा की ओर से आयोजित दशहरा चौपाल में कही। उन्होंने प्रकाश सच्चन की जमकर तारीफ भी की।

उत्तर भारतीय मोर्चा घाटको पर (पूर्व) विधानसभा के अध्यक्ष प्रकाश सच्चन द्वारा आयोजित दशहरा चौपाल में सांसद मनोज कोटक ने कहा कि मुंबई के विकास में उत्तर भारतीय समाज कि सराहनीय भूमिका एवं योगदान रहा है।

सांसद मनोज कोटक ने रमाबाई कॉलोनी (Ramabai Colony) में ठाने हाईवे पर स्थित शहीद स्मारक सभागृह में दशहरा चौपाल के आयोजक प्रकाश सच्चन की प्रशंशा करते हुए कहा कि आज इतनी बड़ी संख्या में उत्तर भारतीयों की मौजूदगी में मैं स्वयं को गदगद महसूस कर रहा हूं।

इसके लिए प्रकाश सच्चन बधाई के पात्र हैं। कोटक ने यह भी कहा कि उत्तर भारतीय चौपाल का यह कार्यक्रम अभी विधानसभा स्तर पर शुरू हुआ है उसके बाद वार्ड स्तर पर शुरू किया जाएगा। उभामो मुंबई के अध्यक्ष जयप्रकाश सिंह (Jay Prakash Singh) ने कहा की लोगों की उपस्थिति यह दर्शाती है कि मुंबई से लेकर थाने, पूना, पालघर के उभामो के सदस्य साथ खड़े हैं।

वहीं उभामो घाटको पर पूर्व के अध्यक्ष प्रकाश सच्चन ने अपने प्रस्तावना भाषण में कहा कि देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime minister Narendra Modi) के नेतृत्व में संपूर्ण देश में युद्ध स्तर पर विकास कार्य शुरू है।

इस समारोह को आचार्य पवन त्रिपाठी, उदय प्रताप सिंह, नगरसेवक भालचंद्र शिरसाट , भाजपा जिला अध्यक्ष अशोक राय, प्रवीण छेड़ा, भाजपा पूर्व जिला अध्यक्ष श्री निवास त्रिपाठी, उभामो के जिला अध्यक्ष दिलीप यादव सहित अन्य कई लोगों ने संबोधित किया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में राणा प्रताप सिंह, तीर्थपाल शर्मा, सतीश शर्मा, कल्लू गुप्ता, सुनील सिंह, घनश्याम गुप्ता, सचिता नंद निषाद और पांचों वार्ड अध्यक्ष का सराहनीय योगदान रहा है। समारोह में बड़ी संख्या में महिलाएं भी उपस्थित थी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *