केंद्र कि मोदी सरकार के 9 साल पूरा होने पर व्यापारीक सम्मेलन

भाजपा के नेता और कार्यकर्ता जनसंपर्क अभियान

प्रहरी संवाददाता/हाजीपुर (बिहार)। मोदी सरकार के 9 साल पूरे होने पर पूरे देश में भाजपा के नेता और कार्यकर्ता जनसंपर्क अभियान चला रहे हैं। इसी क्रम में वैशाली जिला भाजपा की ओर से सोमवार को जिले के लालगंज अंचल स्थित शारदा सदन पुस्तकालय में वैश्य समुदाय से जुड़े लोगों सहित पार्टी के कार्यकर्ताओं, द्वारा व्यापारिक सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें बिहार सरकार के पूर्व मंत्री डाॅ. भीम सिंह मुख्य अतिथि थे। इस सम्मेलन में लालगंज के स्थानीय विधायक संजय सिंह मुख्य वक्ता के रूप में शामिल हुए।

विधायक संजय कुमार ने केंद्र की मोदी सरकार द्वारा आमजन के हित में किये जा रहे कार्यों पर प्रकाश डाला। संजय सिंह ने बताया कि असल देश शहद से लेकर गांवों तक मजबूत हुआ है। सरकार ने किसानों के साथ ही वैश्य समाज की समस्याओं के निराकरण की दिशा में कार्य कर रही है।

इस कार्यक्रम में जिला व्यापारिक प्रकोष्ठ संयोजक सतीश जयसवाल, जिला उपाध्यक्ष, विजय सर्राफ, नवल कुंवर, पूर्व नगर सभापति नवीन कुमार, मंडल अध्यक्ष राजेश तिवारी, अनील सिंह, मनोज यादव जी, पूर्व मंडल अध्यक्ष श्संजीव कुमार वगैरह उपस्थित रहे।

सम्मेलन को डॉ. भीम सिंह ने भी सम्बोधित किया, सम्मेलन में भाजयुमो जिला प्रवक्ता संटू सिंह, कन्हैया सिंह, अजय शर्मा, विजय राम, शत्रुधन पासवान ने भी अपने अपने विचार व्यक्त किया। सम्मेलन में भाजपा की नीतियों और मोदी सरकार द्वारा जनहित में किये जा रहे कार्यों का कार्यकर्ताओं से प्रचार प्रसार करने का आग्रह किया गया।

 239 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *