Advertisement

एचपीसीएल में किया गया मॉक ड्रिल

प्रहरी संवाददाता/बोकारो। बोकारो जिला (Bokaro district) मुख्यालय के बियाडा क्षेत्र स्थित हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (एचपीसीएल) के डिपो में 23 सितंबर को आपात स्थिति में आगजनी एवं दुर्घटना से बचाव को लेकर की जाने वाली कार्रवाईयों के लिए मॉकड्रिल का आयोजन किया गया।

आयोजित मॉक ड्रिल में आगजनी एवं दुर्घटना के बाद उत्पन्न आपात स्थिति से निपटने के लिए की जाने वाली कार्रवाईयों को ऑन स्पॉट करके दिखाया गया। एचपीसीएल (HPCL) कर्मियों की तत्परता व सुझ – बुझ से यहां दिखाए गये मॉक ड्रिल सफल रहा।

मौके पर उपस्थित जिला आपदा प्रबंधन पदाधिकारी शक्ति कुमार ने आपदा प्रबंधन के विभिन्न गुणों से उपस्थित कर्मियों को अवगत कराया। इस अवसर पर एचपीसीएल के ख्यालिया एवं प्रियंका कुमारी आदि उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *