Advertisement

विधायक की माताजी ने किया शॉपिंग मॉल का उद्घाटन 

प्रहरी संवाददाता/फुसरो (बोकारो)। वर्तमान बेरमो विधायक  (Bermo MLA) कुमार जयमंगल की माताजी एवं राज्य (State) के पूर्व मंत्री राजेंद्र प्रसाद सिंह की पत्नी रानी सिंह ने 7 अक्टूबर को शास्त्री नगर फुसरो में बेरमो मॉल का उद्घाटन फीता काटकर किया। मौके पर बड़ी संख्या में गणमान्य उपस्थित थे।

शॉपिंग मॉल उद्घाटन के अवसर पर रानी सिंह ने कहा कि मध्यम वर्गीय परिवार के लिए बेरमो मॉल अच्छा केंद्र होगा। इस तरह का शॉपिंग मॉल खुलने से ग्राहकों को एक ही स्थान पर सामान खरीदने में सहूलियत होगी।

समाजसेवी महारुद्र नारायण सिंह और सुषमा सिंह ने कहा कि शापिंग मॉल में फुसरो के दर्जनों युवक-युवतियों को रोजगार उपलब्ध कराया गया है। ग्राहकों के लिए हजारों प्रोडक्ट यहां उपलब्ध है। फुसरो में यह अपनी तरह का पहला शॉपिंग मॉल है।

यहां मेंस वेयर वूमेन, किड्स, किचन,फूट वेयर और खाने की सामग्री से जुड़ें तमाम चीज उपलब्ध है। मौके पर अलिंदर सिंह, राजेश्वर सिंह, भाई प्रमोद सिंह, दिनेश सिंह, विजय सिंह, बिंदु सिंह, निमाई सिंह चौहान, विजय अग्रवाल, अशोक सिंह, मोहम्मद जसीम राजा, लक्ष्मण सिंह, पिंटू सिंह, रामलाल गोस्वामी, रविंद्र सिंह आदि गणमान्य मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *